फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police arrest accused of rape

खाना बनाने वाले ने पुलिस वाला बनकर महिला से की दोस्ती, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
police arrest accused of rape
गन्नौर (सोनीपत)। गन्नौर क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा के साथ दुष्कर्म करने और नकदी ऐंठने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव कांसडी का रहने वाला सत्यनारायण है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विदित रहे कि महिला ने 28 नवंबर को पुलिस को बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी हैै। वह गन्नौर के रहने वाले सत्यवान को 3-4 वर्षों से जानती है। उसने खुद को हरियाणा पुलिस में कार्यरत बताया था। महिला ने बताया था कि कुछ महीनों से उनकी बातचीत बंद थी। महिला ने बताया था कि सत्यवान ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे घर आने के बाद पता चला तो उसने सत्यवान से कहा था कि उसने उसके साथ गलत किया है। इस पर सत्यवान ने उससे शादी करने की बात कही थी और उसके पहचान पत्र भी ले लिए थे। महिला का आरोप था कि इसके बाद सत्यवान ने उससे कहा था कि एक प्लॉट है, जिसे वह अपने नाम नहीं करवा सकता। अगर वह किश्तों में भी उसे पैसे दे तो वह उसे उसके नाम कर देगा। इस पर महिला ने उसे कुछ रुपये भी दे दिए थे। कुछ दिन बाद सत्यवान ने उसे दो गाड़ियां दिलवाने का भी झांसा दिया था और इस एवज में उससे 2 लाख रुपये फिर ले लिए थे। महिला ने बताया था कि सत्यवान ने उसे 28 नवंबर को गाड़ियां देनी थी, लेकिन अब उसने अपना फोन बंद कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई सुदेश ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी कांसड़ी का रहने वाला सत्यनारायण है। उसने सत्यवान नाम झूठा बताया था। साथ ही खाना बनाने का काम करता है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed