फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police arrest accused in bank fruad case

बैंक से धोखाधड़ी कर 80 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर उगलवा रही राज

Sun, 29 Dec 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
police arrest accused in bank fruad case
सोनीपत। सोनीपत को-ऑपरेटिव बैंक और उसकी 38 शाखाओं के कर्मचारियों की भविष्य निधि व ईएसआई की राशि गबन करने के आरोपी निजी कंपनी संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी आरोपी पानीपत के गांव शहर मालपुर का रहने वाला मुकेश है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले को लेकर बैंक के मुख्य प्रबंधक ने 80 लाख से अधिक के गबन का आरोप लगाया थ। पुलिस मामले में अन्य की संलिप्तता का पता लगाएगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि सोनीपत को-ऑपरेटिव बैंक के मुख्य प्रबंधक रमेश पुनिया ने 5 जून 2018 को पुलिस को बताया था कि मैसर्स रॉयल स्टार सिक्योरिटी एजेंसी, अंसध रोड नजदीक नगर निगम बोर्ड सौदापुरा पानीपत को दि सोनीपत केंद्रीय सरकारी बैंक सोनीपत ने आउट सोर्सिंग पॉलिसी के तहत मुख्यालय और 38 शाखाओं में कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक, सेवादार सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने का कार्य अलॉट किया था। 1 अगस्त 2014 को दो साल के लिए अनुबंध किया गया था। अनुबंध समाप्त होने पर 2 मार्च 2017 को बिजनेस कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पास कर 10 मई 2016 से फिर से नया अनुबंध पत्र एजेंसी को दिया था। कर्मियों को विभिन्न सुविधा दी गई थी, जिसके कर्मियों ने शिकायत दी थी कि उनके भविष्यनिधि और ईएसआई की राशि जमा नहीं कराई है। इस पर बैंक की तरफ से नोटिस दिए गए थे। उस पर कोई दस्तावेज जमा नहीं कराया गया था। इसमें 88 कर्मचारियों से धोखाधड़ी की थी। इसमें 80 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप था। पुलिस ने एजेंसी संचालक मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए अब जांच अधिकारी बलवान सिंह ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, जिससे मामले से जुड़े सबूत जुटाए जा सके। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed