{"_id":"6179ac46c42fee3a4007c8fd","slug":"police-alert-regarding-the-security-of-ram-rahim-the-jail-superintendent-wrote-a-letter-rohtak-news-rtk628305664","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल अधीक्षक ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल अधीक्षक ने लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनारिया जेल में बंद राम रहीम की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन व पुलिस अलर्ट पर हैं। क्योंकि फरीदकोट अदालत से पंजाब पुलिस ने राम रहीम से पूछताछ के लिए 29 अक्तूबर के वारंट जारी करवाए हैं। अब राम रहीम को पंजाब पुलिस अदालत में पेश करने के लिए लेकर जाएगी या वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश कर रोहतक आकर पूछताछ करेगी। हर स्थिति के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन कर रही है। वहीं, राम रहीम की सुरक्षा को लेकर जेल अधीक्षक ने एसपी को पत्र लिखा है।
वर्ष 2017 से राम रहीम सुनारिया जेल में बंद हैं। सबसे पहले उसे साध्वी यौन उत्पीड़न केस में 20 साल की सजा हुई थी। इसके बाद पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और अब रंजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हुई है। सुरक्षा कारणों के चलते प्रदेश सरकार ने राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा है। अब बेअदबी के मामले में पंजाब की फरीदकोट पुलिस राम रहीम से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए फरीदकोट की अदालत में प्रोडक्शन वारंट के लिए याचिका दायर की थी। अदालत ने प्रोडक्शन वारंट के तहत राम रहीम को 29 अक्तूबर को अदालत में पेश करने के आदेश जारी किए हैं।
जेल अधीक्षक की तरफ से राम रहीम की सुरक्षा को लेकर पत्र आया है। अदालत में पेशी को लेकर कड़ी सुरक्षा पर मंथन चल रहा है। इससे ज्यादा अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
- उदय सिंह मीणा, एसपी, रोहतक