{"_id":"66b2bb8a9772aefd42039384","slug":"police-added-section-of-forcing-suicide-2-suspects-arrested-rohtak-news-c-17-roh1019-478504-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा जोड़ी, 2 संदिग्ध काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा जोड़ी, 2 संदिग्ध काबू
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी में हुई युवती की मौत सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या है या आत्महत्या, यह वारदात के दूसरे दिन भी साफ नहीं हो सका। अब तक की जांच में पुलिस का मानना है कि 19 साल की युवती ने आरोपियों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की है, इसलिए केस में आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बीएनएस की धारा 106 जोड़ी गई है।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने केस में दो संदिग्ध युवकों को काबू किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 19 साल की युवती घर से लापता हो गई थी। 29 घंटे बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसका शव आईएमटी फेज 3 में मिला था। युवती के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद युवती की मां के बयान दर्ज किए। पहले मां ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया, बाद में आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दी।
परिजनों ने पुलिस को इंस्टाग्राम की चैटिंग भी दी, जो युवती ने मरने से पहले अपने भाई के पास भेजी थी। चैटिंग में एक युवक पीड़िता पर जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। मंगलवार सुबह पीजीआई के डेड हाउस में डॉक्टरों के तीन सदस्यीय बोर्ड ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया। 11 बजे तक चले पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों ने बुधवार या वीरवार को रिपोर्ट देने का भरोसा दिया है।