फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police action: Four digit unique code number will be installed on auto, complete data of driver will be on dial 112

पुलिस का कदम : ऑटो पर लगेगा चार अंक का यूनिक कोड नंबर, चालक का पूरा डाटा होगा डायल 112 पर

Wed, 20 Sep 2023 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Police action: Four digit unique code number will be installed on auto, complete data of driver will be on dial 112
रोहतक। ऑटो में सवार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस शहर में चल रही आठ हजार से ज्यादा ऑटो पर चार अंक का यूनिक कोड नंबर लिखेगी, जिसमें ऑटो चालक का नाम, पत्ते से लेकर पूरा विवरण होगा। हर ऑटो के एक आगे, एक पीछे व एक अंदर स्टीकर लगेगा, जिससे जुड़ा पूरा डाटा डायल 112 के पास होगा। ऑटो का विशेष कोड नंबर मिलते ही पुलिस बिना समय गवाए कार्रवाई कर सकेगी। मंगलवार को एसपी ने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों व अधिकारियों की संयुक्त मीटिंग में योजना का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रोहतक शहर में बड़ी संख्या में ऑटो चलते है। महिलाएं व लड़कियां ऑटो में खासकर रात के समय सुरक्षित महसूस नहीं करती। सवारियों को ऑटो नम्बर याद नहीं रहता या ऑटो नम्बर ऐसी जगह पर होता, जो यात्री को दिखाई नहीं देता। ऐसे में पुलिस व आरटीए द्वारा संयुक्त रूप से एक माह अभियान चलाकर ऑटो पर विशेष स्टीकर लगाए जाएगे। स्टीकर पर चार अंकों का यूनिक कोड होगा जो हर ऑटो का अलग नम्बर होगा। स्टीकर में ऑटो का रजिस्ट्रेशन नम्बर, चालक का नाम व फोटो भी होगा।
विज्ञापन


31 अक्तूबर तक हर रोज सुबह नौ से शाम पांच बजे तक लगेंगे स्टीकर
एसपी ने बताया कि 21 सितंबर से स्टीकर लगाने व डाटा एकत्रित करने के लिए पुलिस लाइन में कैंप लगाया जाएगा। यह प्रक्रिया पुलिस लाइन में हर रोज सुबह 9 बजे से लेकर सांय 5 बजे तक एक माह तक चलेगी। 31 अक्तूबर तक हर ऑटो पर विशेष नम्बर लगाया जायेगा। पुलिस द्वारा 1 नम्बर से चैकिंग अभियान चलाया जायेगा। चैकिंग के दौरान जिस भी ऑटो पर 4 अंक का विशेष नंबर नही होगा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत हो सकेगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऑटो का पूर्ण विवरण एक्सल सीट में तैयार किया जायेगा। सभी ऑटो का डाटा डायल 112 ऐप के साथ शेयर किया जायेगा। डायल 112 ऐप के साथ ऑटो चालको का डाटा जोडने पर ऑटो में कोई भी घटना होती है तो यूनिक कोड नंबर बताते ही पूरा विवरण पुलिस के पास पहुंचेगा। समय रहते पुलिस कार्रवाई कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed