फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police accused of harassing farmers who reached Tikri border

पुलिस पर टीकरी बॉर्डर पर पहुंचने वाले किसानों को परेशान करने का आरोप

Fri, 12 Mar 2021 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Police accused of harassing farmers who reached Tikri border
बहादुरगढ़। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर किसान साढ़े तीन माह से टीकरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। विभिन्न प्रदेशों से भी किसानों के समर्थन में संगठनों के नेता पहुंच रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन नरवाना जींद के प्रधान जोगेंद्र जैन ने हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया है कि एक दिन पहले भिवानी से बहादुरगढ़ आंदोलन में किसान आ रहे थे। उन्हें केएमपी के नजदीक पुलिस द्वारा रोका गया और उनके पहचान पत्र मांगे। उन्होंने कहा कि ऐसा कर सरकार उनके आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। मगर आंदोलन कमजोर होने के बजाय लगातार मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन

नैन ने कहा कि केएमपी के नजदीक भिवानी के किसान आंदोलन में आ रहे थे, जिनको स्थानीय पुलिस ने रोककर उनके किसान होने के पहचान पत्र मांगे। उन्होंने कहा कि पुलिस किसानों को किसी भी तरह से परेशान न करें, किसानों को आंदोलन में आने से न रोके। उन्होंने बहादुरगढ़ प्रशासन पर भी आरोप लगाया और कहा कि दो दिन पहले मंगलवार को रात के समय आंधी और तेज बरसात आई थी। उसके बाद से किसानों के पड़ाव की बिजली सप्लाई बंद है। उन्होंने एसडीएम बहादुरगढ़ से अपील है कि किसानों के पड़ाव की बिजली ठीक करवाई जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वहीं हरियाणा किसान मंच सिरसा के प्रधान प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि किसानों को आंदोलन में डटे करीब साढ़े तीन माह हो चुके हैं। दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर लगातार किसानों की संख्या बढ़ रही है। सरकार इस आंदोलन को कमजोर करने के नए-नए हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि अब गर्मी का मौसम आ चुका है। गर्मी और बारिश से बचाव किसान लगातार तंबू बना रहे हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि अब फसल कटाई का समय आ गया है, किसान को अपने खेतों में फसल को समय पर काटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, संयुक्त किसान मोर्चा की लीगल कमेटी के सदस्य वकील ने टीकरी बॉर्डर पर किसानों को बताया कि मोर्चा के वकीलों ने 26 जनवरी को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 151 किसानों में से 126 किसानों की जमानत करवाई गई है। उन्होंने कहा कि अब सरकार किसानों को पुलिस के द्वारा नोटिस भिजवा रही है, यह नोटिस किसी भी किसान को नहीं लेना है और न ही उसका कोई जवाब देने के लिए किसी थाना में जाना है। मामले में किसान संयुक्त किसान मोर्चा के वकीलों की कमेटी से बातचीत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed