फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PM Modi's 25 minute speech in Sonipat, Half the time focus was on Vocal for Local, started with Ram Ram

सोनीपत में पीएम मोदी का 25 मिनट का संबोधन: आधे समय वोकल फॉर लोकल पर रहा केंद्रित, राम-राम से शुरू राम पर खत्म

Sun, 19 May 2024 08:52 AM IST
नवीन दलाल ज्ञानेन्द्र कुमार, रोहतक (हरियाणा)
ज्ञानेन्द्र कुमार, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 May 2024 08:52 AM IST
सार

सोनीपत में गोहाना के हुडा ग्राउंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुड्डा के गढ़ को भेदने की कोशिश की है। इस दौरान मोदी मंच पर चढ़े तब उन्होंने राम-राम कर हरियाणावासियों को नमस्कार किया। 4 जून को जीत की गारंटी देने के साथ मिठास में भी उन्होंने राम को खोज लिया।

विज्ञापन
PM Modi's 25 minute speech in Sonipat, Half the time focus was on Vocal for Local, started with Ram Ram
सोनीपत के गोहाना में संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Youtube @ Narender Modi

विस्तार

हरियाणावासियों को राम-राम कितना भाता है,यह किसी से छिपा नहीं है। राम-राम से यहां के लोगों के दिन की शुरुआत होती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मर्म को समझा और गोहाना के अपने पूरे संबोधन में आधे समय वोकल फॉर लोकल पर केंद्रित रहे। राम से शुरू होकर मोदी ने राम-राम से अपनी बात पूरी की। बीच में उन्होंने अयोध्या के बाल रूप राम का जिक्र किया तो मंच से जय श्रीराम के नारे भी लगवा दिए। 25 मिनट के अपने संबोधन में आधे समय पीएम मोदी की नैया राम के इर्द-गिर्द ही रही। यहां तक कि मिठास की बात हुई तो उन्होंने राम से जुड़े गोहाना के मशहूर मातूराम की जलेबी की बात कही।

विज्ञापन


शनिवार को गोहाना के हुडा ग्राउंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राम के सहारे समूचे हरियाणा को जोड़ने का प्रयास चलता रहा। विकास बनाम वोट जिहाद की 'तीखी' बात करने के साथ ही मोदी अचानक वोकल फॉर लोकल हो गए और उन्होंने मातूराम की जलेबी का नाम लेकर समस्त सोनीपत-गोहाना के निवासियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
विज्ञापन


मोदी मंच पर चढ़े तब उन्होंने राम-राम कर हरियाणावासियों को नमस्कार किया। 4 जून को जीत की गारंटी देने के साथ मिठास में भी उन्होंने राम को खोज लिया। मोदी जी को फिर अयोध्या के राम याद आए। मंच से श्रीराम के नारे लगवाकर सभी को धार्मिक व भावनात्मक रूप से एक किया। कांग्रेस को भी यह कहकर आड़े हाथों लिया कि वह दोबारा राम को टेंट में पहुंचाने की कोशिश में लगी है। रैली में आए लोगों से ज्यादा से ज्यादा प्रदेशवासियों से मिलने और मोदी की राम-राम पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के युवाओं से जोड़ा
धारा 370 के मसले को भी मोदी ने हरियाणा के इर्द-गिर्द रखा। यहां के युवाओं पर अपनत्व बरसाया। सीमा पर खड़े हरियाणा के छोरों को भी दुलार देने के साथ सुरक्षा का संदेश दिया। हरियाणा के छोरों को गोलियां गिनने की जरूरत नहीं, मोदी ने खुली छूट दे दी, कहकर युवाओं के जज्बे को मोदी फौलाद कर गए। टॉप्स योजना के तहत खिलाड़ियों को विदेश में निशुल्क ट्रेनिंग का मामला हो या ओलंपिक व एशियन गेम्स में भारत का मान बढ़ाना हो, मोदी विश्वविद्यालय स्तर के खेलों के लिए भी खिलाड़ियों की सराहना कर उन्हें भावनात्मक रूप से जोड़ गए।


यही नहीं ओलंपिक भारत में लाने की बात कहकर भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा गए। मोदी ने हरियाणा की नारी शक्ति को भी प्रणाम किया। वर्षों हरियाणा की रोटी खाने की बात कहकर इसे माताओं पर अपना कर्ज बताया और मेहनत से लौटाने की बात कह महिला सशक्तीकरण का भी संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed