फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PM Modi reached Haryana: Ram, temple, Ayodhya and Congress remained on his lips

हरियाणा पहुंचे पीएम मोदी: जुबां पर रहे राम, मंदिर, अयोध्या और कांग्रेस, संबोधन की शुरुआत राम-राम से

Sat, 17 Feb 2024 02:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 02:01 AM IST
सार

रेवाड़ी में संबोधन की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने राम-राम से की। उन्होंने अपने 35 मिनट के संबोधन में 8 बार राम का जिक्र किया।

विज्ञापन
PM Modi reached Haryana: Ram, temple, Ayodhya and Congress remained on his lips
संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही हरियाणा को विकास की सौगात देने रेवाड़ी आए थे, लेकिन अपने संबोधन में उन्होंने लोकसभा चुनाव का एजेंडा स्पष्ट कर दिया। महज 35 मिनट के संबोधन में 8 बार राम, मंदिर और अयोध्या का नाम लेकर उन्होंने भाजपा के चुनाव प्रचार की दिशा साफ कर दी। रैली में मौजूद भीड़ ने भी नारे लगाकर उनके मुद्दे पर मानो मुहर लगा दी।

विज्ञापन


रेवाड़ी एम्स समेत अन्य प्रोजेक्ट के शिलापट्ट का रिमोट से अनावरण करने के बाद शुक्रवार को लोगों के हुजूम को संबोधित करने की शुरुआत मोदी ने राम-राम के साथ की। इसके बाद उन्होंने रेवाड़ी में 2013 में हुई अपनी पहली रैली का जिक्र करते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर के बनने और प्राण प्रतिष्ठा तक का जिक्र किया।
विज्ञापन


मंदिर निर्माण का श्रेय उन्होंने रेवाड़ी से तब मिली ताकत की बदौलत भाजपा को 272 लोकसभा सीटें मिलने का दिया। उनके संबोधन में रामलला, प्रभु श्रीराम और राम मंदिर बार-बार आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी शुभंकर, 18 बार लिया मोदी ने नाम
दक्षिण हरियाणा का जिला रेवाड़ी नरेंद्र मोदी के लिए शुभंकर की तरह है, इसीलिए 2013, 2019 और अब 2024 में लोकसभा चुनाव के प्रचार का बिगुल उन्होंने यहीं से फूंका। मोदी ने शुक्रवार को आधे घंटे से कुछ ज्यादा देर चले अपने संबोधन में 18 बार रेवाड़ी का नाम लिया। इसे वीरों की भूमि और हरियाणा के विकास का पहिया तक करार दिया। उन्होंने इशारे में रेवाड़ी की पानी की समस्या का जिक्र भी कर दिया। इससे लोगों को आगामी समय में समस्या के समाधान की आस बंधी है।


कांग्रेस को कोसने में कसर नहीं छोड़ी, 18 बार नाम आया
रेवाड़ी में प्रधानमंत्री का भाषण आगामी चुनाव में उठने वाले हर मुद्दे को उठा गया। इसीलिए, एक ओर जहां मोदी ने जी-20 की बैठक और वीरवार को संपन्न हुई अपनी दो दिनी विदेश यात्रा की सफलता का उल्लेख किया तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने राम मंदिर बनाने, अनुच्छेद 370 हटाने और विकास में व्यवधान डालने के लिए कांग्रेस को जमकर कोसा। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस का 18 बार नाम लिया। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस के किसी नेता का उन्होंने नाम नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed