फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PM Modi call ex minister

पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, पूर्व मंत्री बोले- आप पूरी दुनिया में छाए हुए हो

Sun, 26 Apr 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
PM Modi call ex minister
25सीटीवी01 : वीकेपी : 2014 में चुनाव रैली के लिए रोहतक पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत करते पूर्व मंत्री जयना? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह 08 बजकर 41 मिनट पर फोन करके उनका व उनके परिवार का हालचाल पूछा। यह दावा किया है प्रदेश के पूर्व शहरी निकाय मंत्री जयनारायण खुंडिया ने। खुंडिया दो बार कलानौर से विधायक रहे हैं और 1972 में जनसंघ से जुड़े थे।
विज्ञापन

75 वर्षीय पूर्व मंत्री ने बताया कि वे सुबह घर पर बैठे थे। तभी मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि, क्या आप पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसे बात करेंगे। पूर्व मंत्री के मुताबिक पीएम ने पहले तो उनका व उनके परिवार का हालचाल पूछा। जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि, मैं पूरी तरह ठीक हूं। कोरोना से निपटने को लेकर आपका पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। कैसे समय रहते देश में लॉकडाउन लागू किया। पूरा रोहतक आपके साथ है। खुंडिया ने बताया कि करीब 3 से 4 मिनट तक उनकी पीएम से बात हुई। इससे एक दिन पहले पानीपत में भाजपा नेता नीतिसेन भाटिया से भी पीएम ने फोन कर हालचाल पूछा था।
विज्ञापन

आखिर कौन हैं पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया
जिले के गांव गरनावठी निवासी जयनारायण खुंडिया ने बताया कि वे 1972 में जनसंघ से जुड़े और 1977 में कलानौर से चुनाव लड़ा व जीत हासिल की। इसके बाद वे 1987 में न केवल विधायक बने, बल्कि सरकार में शहरी निकाय मंत्री भी बने। हालांकि इसके बाद आखिरी बार उन्होंने 2009 में बवानीखेड़ा से चुनाव लड़ा था। हालांकि हार गए थे। पार्टी में फिलहाल राष्ट्रीय परिषद व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। साथ ही अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के उपाध्यक्ष रहे हैं। फिलहाल शहर में झज्जर चुंगी के नजदीक परिवार सहित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed