फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Play your character with such passion that the applause continues even after the curtain falls: Dr. Krishnakant

इतनी शिद्दत से निभाओ किरदार कि पर्दा गिरने पर भी तालियां बजती रहें : डॉ. कृष्णकांत

Wed, 05 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 05 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Play your character with such passion that the applause continues even after the curtain falls: Dr. Krishnakant
रोहतक। इतनी शिद्दत से निभाओ किरदार अपना कि पर्दा गिर भी जाए तो तालियां बजती रहें। यह बात महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने युवाओं को जीवन में समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्टता का संदेश देते हुए कही। उन्होंने सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल में आयोजित एमडीयू के झज्जर-फरीदाबाद जोनल यूथ फेस्टिवल में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शिरकत की।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि युवाओं के भीतर असीम ऊर्जा और प्रतिभा है जिसे सही दिशा देकर वे देश और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कुलसचिव ने कहा कि मंच केवल प्रदर्शन का नहीं बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व के विकास का माध्यम होता है।
विज्ञापन




कुलसचिव ने इस महोत्सव को कला, सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों का अनूठा संगम बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक से जोड़ते हैं। सृजनात्मकता को नई उड़ान देते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने युवाओं को नवाचार और कौशल विकास के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed