{"_id":"67eeeda5eb57fe3dd20960f6","slug":"platforms-slabs-will-be-broken-in-kalanair-main-market-encroachment-removal-campaign-will-start-soon-rohtak-news-c-17-roh1020-628432-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानाैर मुख्य बाजार में चबूतरे, स्लैब टूटेंगे, जल्द शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानाैर मुख्य बाजार में चबूतरे, स्लैब टूटेंगे, जल्द शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Fri, 04 Apr 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
03सीटीके12- नगरपालिका कार्यालय में सफाई व्यवस्था पर बातचीत करते चेयरपर्सन प्रतिनिधि व पार्षद रा
कलानौर। कलानौर नगरपालिका सुंदरीकरण को लेकर एक्शन मोड में आ गई है। नपा कार्यालय में नगरपालिका वार्ड नंबर 16 के पार्षद व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ राजू फौजी समेत अन्य पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक की।
यहां नपा सफाई कर्मचारियों की समस्या जानी। साथ ही, नगर पालिका प्रशासन ने पत्र जारी कर छह अप्रैल तक अवैध स्लैब, चबूतरे, रेहड़ी, फ्लैक्स हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद नपा की टीम कार्रवाई करेगी।
नपा कर्मचारियों ने बताया कि पिछले तीन महीने से उन्हें तेल व साबुन नहीं मिल रहा है। नगरपालिका की तरफ से वर्दी जूते, झाड़ू भी नहीं मिली हैं। किसी कर्मचारी के घर पर मौत भी हो जाए तो भी नगरपालिका उनकी तनख्वाह में कटौती करती है।
विज्ञापन
सभी समस्याओं को जानने के पश्चात नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ राजू फौजी ने आश्वासन दिया है कि आगे से इस तरह की कोई भी समस्या नहीं आएगी। सभी कलानौर के सुंदरीकरण में अहम भूमिका निभाने वाले सदस्य हैं। आपकी समस्या का समाधान नगरपालिका टीम की प्राथमिकता है। आप कलानौर को स्वच्छता अभियान के तहत नंबर एक पर लाने में सहयोग दें।
25 साल पुरानी समस्या होगी जड़ से खत्म : कलानौर मेन बाजार से बसाना, मोखरा रोड़ तक ट्रकों, गाड़ियों का आना जाना अब अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है। दुकान के बाहर सड़क पर दूर रखा गया सामान व पक्के चबूतरे बना कर अतिक्रमण किया गया है। इस कारण पिछले काफी समय से कलानौर व आस पड़ोस के 24 गांव के लोग जाम की समस्या से आहत हैं। नपा अध्यक्ष निर्मला देवी, पार्षद वार्ड राजकुमार उर्फ राजू फौजी, पार्षद मान्नीया, पार्षद सत्यवान भट्टी, पार्षद हरप्रीत जुनेजा, पार्षद सन्नी उर्फ सनिया, पार्षद सन्नी मिगलानी ने इस मुद्दे पर चर्चा की।
नगरपालिका के भवन निरीक्षक, मुकेश दलाल, जेई देव आशीष को मौके पर बुलाकर बाजार से दुकानों के बाहर बने चबूतरे तोड़ने के लिए पत्र जारी करने को कहा। साथ ही, बाजार में बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने के आदेश भी दिए। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कलानौर के मुख्य बाजार के अवैध स्लैब, चबूतरे हटाने से होगी।