{"_id":"6137cd168ebc3eb3b35491f3","slug":"plantation-of-panchavati-took-place-in-139-villages-of-the-district-rohtak-news-rtk6232847108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 139 गांवों में हुआ पंचवटी का पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 139 गांवों में हुआ पंचवटी का पौधरोपण
विज्ञापन
जिला प्रशासन वनों के संरक्षण और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कटिबद्ध है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले के 139 गांवों में पंचवटी का पौधरोपण किया गया है। उक्त बातें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कही।
उपायुक्त ने कहा कि वन विभाग जिले में लगातार पौधरोपण कर रहा है। वर्ष 2021-22 में 8.90 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पंचवटी स्कीम के तहत हर गांव में पंचवटी का एक पौधा लगाया जाएगा। पंचवटी पौधरोपण में बायो-डाइवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी का सहयोग लिया जाएगा। जिले में 170 पंचवटी पौधरोपण का लक्ष्य है। अब तक बायो-डाइवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी के सहयोग से 139 पंचवटी का पौधरोपण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत करीब 1.22 लाख पौधे जल संरक्षण के लिए पंचायतों को वितरित किए जा चुके हैं। तीन रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर भी बनाए गए हैं। फॉरेस्ट कॉम्पलेक्स परिसर में दो हर्बल पार्क, समर गोपालपुर में एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाया गया है। इसके अलावा गांव मकड़ौली कलां और निदाना में 2021-22 में ऑक्सी-वन स्थापित करने का प्रस्ताव है। डीसी कैप्टन मनोज ने जिले के लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे करने से हमारी आने वाली पीढ़ियों को कोई परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाया जा सके।