{"_id":"53050f3cc50761cebe57f11215dce8c4","slug":"pk-film-ban-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीके पर पंगा: फिल्म का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने पर हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीके पर पंगा: फिल्म का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने पर हाथापाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 02 Jan 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म पीके का विरोध कर रहे विहिप, बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।
कार्यकर्ताओं ने संप्रदाय विशेष का विरोध न करने की सलाह दे रहे एक डॉक्टर की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी।
एक पुलिसकर्मी ने डॉक्टर को बचाया और पीसीआर में बैठाकर अपने साथ ले गया।
राजू हिरानी और आमिर खान की फिल्म पीके के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और आरएसएस सहित अन्य संगठन के कार्यकर्ता पंडित नेकीराम कॉलेज के बाहर जुटे। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक करीब दो घंटे विरोध प्रदर्शन ठीकठाक चला। वक्ता फिल्म के विरोध में बोल रहे थे। अचानक एक वक्ता ने संप्रदाय विशेष पर बोलना शुरू कर दिया। भीड़ में मौजूद पीजीआई के एक बड़े डॉक्टर ने इस वक्ता को टोक दिया और खुद मंच पर पहुंच गए। डॉक्टर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि फिल्म का विरोध कर रहे हैं अच्छी बात है, लेकिन किसी संप्रदाय के बारे में यहां बोलने की जरूरत ही नहीं है। आपस में जोड़ने की बात करो न की तोड़ने की। इस पर कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर को पकड़ कर मंच से उतार दिया और धक्का मुक्की शुरू कर दी। डॉक्टर ने जब धक्का मुक्की का विरोध किया तो कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने डॉक्टर को छुड़ाया और उसे पीसीआर में बैठा दिया। इसके बाद कार्यकर्ता यहां से चले गए। पीजीआई थाना प्रभारी एमआई खान मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों केसाथ डॉक्टर को वहां से लेकर चले गए। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।