फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pitbull attacks girl who went to practice in stadium, serious

Rohtak News: स्टेडियम में प्रेक्टिस करने गई बच्ची पर पिटबुल का हमला, गंभीर

Sat, 30 Mar 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Pitbull attacks girl who went to practice in stadium, serious
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव निलौठी में एक 13 वर्षीय बच्ची पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए परिजनों द्वारा नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक के पीजीआईएमएस में रेफर कर दिया गया। मामला 28 मार्च सुबह का है। बच्ची के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रंजिशन उनकी बेटी पर कुत्ते से हमला करवाने का आरोप लगाया है। थाना आसौदा पुलिस ने शिकायत पर पिटबुल कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना आसौदा पुलिस को दी शिकायत में घायल बच्ची के पिता प्रवीण ने बताया कि 28 मार्च को वह अपनी बेटी को गांव के खेल स्टेडियम में ज्वेलियन थ्रो की प्रेक्टिस कराने के लिए लेकर गए थे। सुबह करीब 7 बजे गांव का विजय अपने पिटबुल कुत्ते के साथ वहां आया। आरोप है कि अपने कुत्ते से उसकी बेटी पर हमला करवा दिया। कुत्ते के हमले से बेटी तनवी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रवीण का कहना है कि कुत्ते द्वारा जहां पर हमला करवाया गया है वह एक सार्वजनिक स्टेडियम है और गांव के काफी संख्या में बच्चे खेलने के लिए आते हैं। यह हमला एक सुनियोजित हमला है। प्रवीण का आरोप है कि विजय का परिवार उनके परिवार से पहले से ही रंजिश रखता है। इसी रंजिश के तहत यह हमला करवाया गया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। आसौदा पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



निलौठी गांव निवासी प्रवीण कुमार द्वारा उनकी बेटी पर पिटबुल कुत्ते से हमला करवाने की शिकायत दी गई है। आरोप गांव के ही विजय कुमार पर लगाया है। केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुनील कुमार, एसएचओ, आसौदा थाना, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed