फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pistol on student in MDU over altercation, two arrested

कहासुनी पर तानी थी एमडीयू में छात्र पर पिस्तौल, दो गिरफ्तार

Wed, 23 Mar 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Pistol on student in MDU over altercation, two arrested
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 12 दिन पहले एमएड प्रथम वर्ष के छात्र खेड़ी साध निवासी विक्रम पर पिस्तौल तानने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी मायना निवासी रोहित उर्फ शक्तिमान व श्रीनगर कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ थोना को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अपराध जांच शाखा द्वितीय प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन जाखड़ ने बताया कि खेड़ी साध गांव निवासी विक्की ने 10 मार्च को शिकायत दी थी कि वह एमएड प्रथम वर्ष का छात्र है। उसी दिन करीब साढ़े 4 बजे विवि परिसर में हट के पास एटीएम के पास से गुजर रहा था। दो युवक बरामदे में खड़े थे। एक युवक ने पिस्तौल निकाली और उसके पेट पर अड़ा दी। वह उसे धक्का मारकर पीछे हट गया। साथ ही परिसर के अंदर कमरों में घुसकर खुद को बचाया। मामले की जांच अपराध जांच शाखा दो को सौंपी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मायना निवासी रोहित उर्फ शक्तिमान व श्रीनगर कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ थोना को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पहले विक्की के साथ झगड़ा हुआ था। उसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने वारदात की। इतना ही नहीं जांच में पता चला है कि आरोपी रोहित उर्फ शक्ति सीआर कॉलेज का एलएलबी का छात्र है। आरोपी 2015 में हत्या के आरोप में पहले गिरफ्तार हो चुका है। जबकि दूसरा आरोपी दीपक उर्फ थोना परचून की दुकान चलाता है। आरोपी दीपक भी मारपीट के आरोप में पहले गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed