{"_id":"68e3846c91101844af0d0b32","slug":"piece-of-glass-found-in-gulab-jamun-amit-shah-rohtak-vsit-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब जामुन में कांच: आनन-फानन में बदला गया फैकल्टी हाउस का प्रभारी, 14 दिन बाद आएगी सैंपल रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब जामुन में कांच: आनन-फानन में बदला गया फैकल्टी हाउस का प्रभारी, 14 दिन बाद आएगी सैंपल रिपोर्ट
Mon, 06 Oct 2025 02:27 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:27 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह के रोहतक आगमन पर उनके स्टाफ को परोसे गए गुलाब जामुन में कांच का टुकड़ा निकलने से हड़कंप मचा हुआ है। इससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इसको लेकर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट 14 दिन में आएगी..
विज्ञापन
गुलाब जामुन में निकला कांच का टुकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्टाफ के खाने में गुलाब जामुन से कांच निकलने के बाद सभी की नजरें भेजे सैंपल की रिपोर्ट पर हैं। यह रिपोर्ट 14 दिन में आनी है। हालांकि, एफडीए की ओर से रिपोर्ट जल्द भेजे जाने के संबंध में लैब को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
एमडीयू में खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गृह मंत्री के स्टाफ को परोसा गया भोजन विवादों में घिरा हुआ है। खाने में गुलाब जामुन से निकले कांच के टुकड़े ने मामले को गंभीर बना दिया है। इसकी रिपोर्ट 14 दिन में आएगी। यही नहीं, एफडीए विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट जल्द जारी करने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
इधर, गृहमंत्री का स्टाफ व अन्य लोग विवादित खाना खा-पीकर हजम भी कर चुके हैं। फिलहाल नजरें खाने के सैंपल की रिपोर्ट पर टिकी हैं। ऐसे में मामला पेचीदा बन गया है। फिलहाल इस मामले में कोई बोलने को तैयार नहीं है। लैब की रिपोर्टर के आधार पर ही संबंधित के खिलाफ कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
फैकल्टी हाउस का प्रभारी बदला
गुलाब जामुन में कांच के टुकड़े ने एमडीयू के फैकल्टी हाउस में हड़कंप मचाया है। यही वजह है कि यहां के एक अधिकारी को तुरंत प्रभाव से बदल दिया गया है। अधिकारी की जगह होटल मैनेजमेंट के शिक्षक को नियुक्त किया गया है। ऐसे में गुलाब जामुन की खरीद के तार फैकल्टी हाउस से सीधे जुड़ते नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि इस चहेते अधिकारी को सुरक्षित रखने के लिए यह तबादला हुआ है।