{"_id":"6488d74aff0d7ccaf600c9ea","slug":"pickup-canter-collision-on-meham-bypass-two-killed-23-injured-rohtak-news-c-17-1-rtk1030-176677-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महम बाईपास पर पिकअप कैंटर की टक्कर, दो की मौत, 23 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महम बाईपास पर पिकअप कैंटर की टक्कर, दो की मौत, 23 घायल
विज्ञापन
रोहतक। महम बाइपास पर सोमवार की देर रात लोगों से भरी एक पिकअप को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार लोग दूर-दूर तक छिटक गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पीजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया है जहां कुछ ही हालत को गंभीर देखते हुए रेफर किया गया है। हादसे में घायल हुए उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के मोदी नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि राजस्थान के बगड़ में सभी लोग भंडारा करने जा रहे थे। महम के पास एक सीएनजी पंप पर पिकअप में गैस भरवाने के लिए वह रुके थे। इसी दौरान पीछे से आए कैंटर ने लोगों से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मारी। इस भीषण टक्कर से पिकअप में सवार परिवार के सभी सदस्य सड़क पर दूर तक छिटक गए। छोटे भाई विजेंद्र की मौत हो गई। बड़े भाई अरुण और मां ओमवती गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। गाड़ी में सवार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं।
पिकअप में सो रहे थे यात्री
इस भयावह हादसे के समय वाहन चालक और एक दो अन्य को छोड़कर लगभग सभी लोग नींद के आगोश में थे। वाहनों की जोरदार टक्कर से उत्पन्न हुए धमाके के साथ लोगों की नींद खुली। इसके बाद सभी ने खुद को एक दूसरे से दूर इधर-उधर सड़क पर गिरा पाया। खुद को संभालने का प्रयास किया तो हर कोई दर्द से कराह उठा। किसी के हाथ तो किसी के पैर में दर्द हो रहा था तो कोई खून से लथपथ था। यह देखकर बच्चे घबरा कर चीखने-चिल्लाने लगे तो महिलाएं रो पड़ीं। पुरुषों ने अपनी चोटों की परवाह किए बिना अपने लोगों को संभाला। उन्हें हौसला देकर चुप कराया।
हादसे में यह लोग हुए घायल
इस हादसे में गाजियाबाद के मोती नगर निवासी गायत्री 70 और विजेंदर 40 की मौत हो गई। इसके अलावा 23 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो साल का लव, तीन साल की वंशिका, चार साल का चिराग, सात साल की हर्षिता, नौ साल का हर्ष, 10 साल की भावना, 10 साल की दीपांशी, 13 साल की अंशु, 15 साल का साहिल, 17 साल की तिथि, 25 साल की सोनम, 25 साल की राधिका, 29 साल का कुलदीप, 32 साल की कुसुम, 32 साल का अरुण, 38 साल का अमित कुमार, 40 साल की गीता, 40 साल का संजय, 42 साल का अजय कुमार, 45 साल का विजय, 50 साल का समय सिंह, 50 साल की मेंदरी, 65 साल की ओमवती शामिल है।