फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Physical counseling will be held tomorrow for admission in UG

Rohtak News: यूजी में दाखिले के लिए कल होगी फिजिकल काउंसिलिंग

Tue, 08 Jul 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 08 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Physical counseling will be held tomorrow for admission in UG
रोहतक ​स्थित पं​डित नेकीराम कॉलेज में अपने कागजों की जांच करवाती छात्रा। संवाद
रोहतक। महाविद्यालयों में दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को पास फीस जमा करने का कल आखिरी दिन था। लेकिन विद्यार्थियों को मंगलवार को भी फीस जमा करने की अनुमति मिल गई थी। खाली सीटों पर 9 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

उसके बाद रिक्त सीटों के लिए 10 जुलाई से पोर्टल दोबारा से खोला जाएगा। राजकीय महिला महाविद्यालय में कुल 2400 सीट है इनमें 1249 छात्राओं ने दाखिला लिया, लेकिन अभी 1151 सीट रिक्त है। बैचलर ऑफ आर्ट में 800 सीटों में से 510 सीटों पर छात्राओं ने दाखिला लिया। वहीं जाट कॉलेज में 736 विद्यार्थियों ने सीट पक्की की।
विज्ञापन

सैनी कॉलेज में बीए में 65, बीसीए में 30 बीकॉम में 7 व बीएससी में 8 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार 11 से 17 जुलाई तक होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। इसके बाद 18 से 24 तक होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ प्रतिदिन 100 रुपये देने पड़ेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू में चौथी काउंसिलिंग कल
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार को स्नातक कोर्स के लिए तीसरी काउंसिलिंग आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अंग्रेजी विभाग में 60 सीटों में से 58 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया व दो सीट रिक्त हैं। वहीं गणित विभाग में 120 सीटों पर 111 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया व 9 सीट रिक्त है। 10 जुलाई को चौथी काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed