{"_id":"67f1969d2781cac0000ca46d","slug":"pgis-orthopedics-department-conducted-academic-course-for-pg-students-after-eight-years-rohtak-news-c-17-roh1020-629619-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई के हड्डी रोग विभाग ने पीजी छात्रों को आठ साल बाद कराया शैक्षणिक कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई के हड्डी रोग विभाग ने पीजी छात्रों को आठ साल बाद कराया शैक्षणिक कोर्स
Sun, 06 Apr 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
हड्डी रोग विभाग के टीचिंग इंट्रक्शन कोर्स का शुभारंभ करते हुए कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल। स्रोत:
रोहतक। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के हड्डी रोग विभाग में आठ साल बाद फिर से पीजी छात्रों के लिए शैक्षणिक कोर्स शुरू किया गया। इसके लिए शनिवार को लेक्चर थियेटर वन में दो दिवसीय छठे पीजी टीचिंग कोर्स का कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके लिए देश की अन्य संस्थानों से 40 हड्डी रोग विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।
शनिवार को कार्यक्रम में कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व निदेशक डॉ. एसके सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के कोर्स में केस डिस्कशन, एक्सरे जांच व वार्ड राउंड होते हैं। इससे सीनियर व जूनियर रेजिडेंट्स को फायदा मिलता है। निदेशक डाॅ. एसके सिंघल ने कहा कि संस्थान का हड्डी रोग विभाग हमेशा से ही प्रगतिशील विभाग रहा है।