फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI's OPD server down again, OPD cards not made for one and a half hours

Rohtak News: पीजीआई की ओपीडी का सर्वर फिर हुआ डाउन, डेढ़ घंटे नहीं बने ओपीडी कार्ड

Sun, 12 Mar 2023 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
PGI's OPD server down again, OPD cards not made for one and a half hours
रोहतक। पीजीआई की ऑनलाइन व्यवस्था मरीजों की परेशानी का सबब बनी हुई है। संस्थान का सर्वन डाउन होने से मरीजों को कार्ड बनवाने के लिए करीब घंटों कतार में खड़े रहना पड़ रहा है। शनिवार को भी सुबह साढ़े आठ बजे ओपीडी पहुंचे मरीजों के कार्ड करीब डेढ़ घंटे बाद बनना शुरु हुए। इसके बाद मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार को पीजीआई की ओपीडी में मरीजों की भीड़ दोपहर बाद तक भी बनी रही। मरीजों की संख्या अधिक होने के अलावा शनिवार सुबह साढ़े आठ से दस बजे तक संस्थान का सर्वर डाउन रहा। इसके चलते कंप्यूटर सिस्टम ठप रहा। लोगों के ओपीडी कार्ड नहीं बने। अपनी बारी का इंतजार करते मरीज सर्वर चालू होने तक ओपीडी काउंटर कतार में खड़े रहे। इस कारण ओपीडी के विभिन्न विभागों में मरीजों की लंबी कतारें नजर आईं। ये कतारें दोपहर बाद तक बनी रहीं। ओपीडी काउंटर के बाद डॉक्टर के कमरे, जांच व दवा खिड़की पर भी मरीजों की भीड़ दो बजे बाद तक बनी रही। सर्वर सुबह करीब दस बजे सुचारु हुआ। इसके बाद ऑनलाइन व्यवस्था पटरी पर आई। मरीजों के कार्ड बनाने का काम शुरू होने के साथ दवा वितरण कार्य भी सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed