{"_id":"646e843066936be00e018b35","slug":"pgis-forensic-board-will-examine-the-girls-bones-rohtak-news-c-17-roh1020-161366-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई का फॉरेंसिक बोर्ड करेगा युवती की हड्डियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई का फॉरेंसिक बोर्ड करेगा युवती की हड्डियों की जांच
विज्ञापन
रोहतक। थाना सदर इलाके के गांव रिठाल नरवाल में मंगलवार को 22 वर्षीय शादीशुदा युवती की संदिग्ध मौत पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। चिता से बरामद हड्डियों को बुधवार डॉक्टर ने जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रेफर कर दिया। शव के लगभग पूरी तरह जल जाने के कारण अस्थि पंजर पीजीआई के फॉरेंसिक एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। विभाग का बोर्ड जांच और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करेगा।
बुधवार को पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। यहां नागरिक अस्पताल के चिकित्सक ने पोस्टमार्टम के लिए चिता से लाई गई हड्डियों का मुआयना किया। इस मुश्किल मामले में चिकित्सक अपना कोई फैसला दे पाने में असमर्थ नजर आए। इसके चलते यह केस पीजीआई के फोरेंसिक साइंस विभाग को रेफर किया गया है। अब वीरवार को पीजीआई के फॉरेंसिक एक्सपर्ट पोस्टमार्टम कर केस से जुड़े तथ्य जुटाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद ही पुलिस की कार्रवाई को रफ्तार मिलेगी। पुलिस को भी फॉरेंसिक एक्सपर्ट से केस सुलझाने में पुख्ता सबूत मिलने की उम्मीद है।
यह है मामला
रिठाल नरवाल में 22 वर्षीय युवती की मंगलवार दोपहर बाद संदिग्ध हालात में मौत हाे गई। करीब तीन बजे परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच शाम को करीब सवा छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि युवती की मौत सामान्य नहीं है। आन के लिए हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके चलते डीएसपी नरेंद्र कुंडू, सदर थाना प्रभारी हरपाल सिंह, घिलौड़ चौकी प्रभारी मुकेश व अन्य पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे। एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया भी रात के समय ही मौके पर पहुंची। चौकीदार को साथ लेकर इस टीम ने श्मशान में शव की जांच पड़ताल की। रात करीब 11 बजे पुलिस चिता से कुछ हड्डी बरामद करने में कामयाब रही। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले से जुड़े सबूत जुटाने का प्रयास जारी है। चिता से मिलीं हडि्डयों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
हरपाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना।