फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGIMS sent the report of contractual employees to HKRN, CM Flying scrutinized the records

Rohtak News: पीजीआईएमएस ने एचकेआरएन को भेजी अनुबंधित कर्मचारियों की रिपोर्ट, सीएम फ्लाइंग ने खंगाला रिकॉर्ड

Fri, 23 May 2025 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
PGIMS sent the report of contractual employees to HKRN, CM Flying scrutinized the records
रोहतक।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में अनुबंध पर कार्यरत 1100 से अधिक बैरर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व मिसलीनियस कर्मचारियों की आवाज आखिर एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) अधिकारियों के कानों तक पहुंच ही गई। इन कर्मचारियों की शिकायत के बाद पीजीआई प्रशासन ने इनकी रिपोर्ट एचकेआरएन को भेज दी है।
इससे कर्मचारियों को खुद के निगम में शामिल होने की आस बन गई है। इधर, सीएम फ्लाइंग ने भी वीरवार को संस्थान में कंपनी रिकॉड खंगाला। यहां से कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में ठेके तहत कार्यरत बैरर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य कर्मचारियों ने अपने ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप ठेकेदार पर लगाए हैं। इसमें कर्मचारियों को वेतन काटना, अनुबंध के तहत काम लिया जा रहा है। इस संबंध में कर्मचारियों ने एचकेआरएन में शिकायत दी थी। इसके बाद संस्थान ने कर्मचारियों की सूची तैयार कर निगम को भेज दी है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से लिखित पत्र जारी कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों को राहत की आस बंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, वीरवार को सीएम फ्लाइंग की टीम पीजीआई पहुंची। टीम ने यहां रेडियोलॉजी विभाग में करीब तीन घंटे पूछताछ व छानबीन की। यहां कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई। इसमें उन्हें वर्दी न मिलने, वेतन काटे जाने, अवकाश न दिए जाने व अन्य सवाल शामिल रहे। टीम कुछ दस्तावेज भी जुटाने में सफल रही। इनके आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

यह है मामला
पीजीआईएमएस में करीब 50 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इस में निजी कंपनी व प्रशासन की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में कुछ कर्मचारियों ने लिखित शिकायत दी है। इसमें बड़े स्तर पर कर्मचारियों की संख्या व उनके खातों में हेरफेर कर वेतन के जरिए मोटा गोलमाल करने की बात कही गई है। इसमें एक ही व्यक्ति को अलग-अलग पदों पर दिखाया गया है। साथ ही उसकी योग्यता भी उस पद के समकक्ष नहीं है। ऐसे में काम की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान खड़ा होता है। इस मामले में अब सीएम फ्लाइंग भी जांच करने पहुंची। टीम ने कुछ दस्तावेज भी जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed