फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGIMS: New OT Complex's ICU to start today

पीजीआईएमएस : आज से शुरू होगा नए ओटी कॉम्प्लेक्स का आईसीयू

Mon, 28 Sep 2020 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
PGIMS: New OT Complex's ICU to start today
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नए ओटी कॉम्प्लेक्स का आईसीयू सोमवार से कोविड मरीजों के लिए शुरू होने जा रहा है। इसके लिए संस्थान के कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे। संस्थान में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिकारी ने यह व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

66 बेड के नए आईसीयू के शुरू होने से संस्थान में प्रदेश भर से आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा। यहां कोरोना के मरीजों को आईसीयू की सुविधा मिलेगी। इससे पहले कोरोना के मरीजों को ट्रामा सेंटर के आईसीयू में रखा जाता है। नए ओटी कॉम्प्लेक्स के आईसीयू के जुड़ने के साथ अब संस्थान में आईसीयू की क्षमता में इजाफा हो गया है। गौरतलब है कि पीजीआईएमएस रोहतक में जिले के अलावा प्रदेश भर से मरीज उपचार के लिए आते हैं। प्रदेश के प्रमुख नोडल अधिकारी कोविड-19 ध्रुव चौधरी पहले ही सभी को सचेत कर चुके हैं कि इस माह के अंत और अगले माह में कोरोना का पीक आएगा। इस दौरान मरीजों को अधिक वेंटिलेटरों की जरूरत पड़ सकती है। हाल ही में गृह मंत्रालय भारत सरकार और चीफ सेक्रेटरी हरियाणा सरकार भी पीजीआईएमएस व प्रदेश भर के सिविल सर्जनों को अलर्ट कर चुके हैं कि वह हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। मरीजों के उपचार में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, दवाओं की कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed