{"_id":"65304201645f5c327609aa15","slug":"pgims-is-submitting-applications-to-provide-pension-benefits-to-cancer-patients-rohtak-news-c-17-1-roh1010-273502-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कैंसर मरीजों को पेंशन का लाभ देने के लिए आवेदन जमा करवा रहा पीजीआईएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कैंसर मरीजों को पेंशन का लाभ देने के लिए आवेदन जमा करवा रहा पीजीआईएमएस
विज्ञापन
रोहतक।
पीजीआईएमएस में कैंसर मरीजों को इलाज के साथ आर्थिक राहत भी मिलने लगी है। सरकार की योजना के अनुसार कैंसर पीड़ितों को पेंशन दी जानी है। इसके लिए उनके प्रार्थना पत्र लिए जाने लगे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीजीआईएमएस प्रशासन ने क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में अलग काउंटर लगा दिया है। यहां ओपीडी समय में मरीजों के आवेदन लिए जा रहे हैं।
कैंसर मरीजों को सरकार पेंशन देगी। इसके लिए चिकित्सक अपने मरीज का आवेदन भरकर देगा। योजना के लाभ पात्रों को लाभान्वित करने और व्यवस्था सुगम बनाने के लिए पीजीआईएमएस प्रबंधन ने यह फैसला लिया। इसके तहत संस्थान के विभिन्न विभागों में ही मरीजों के दस्तावेज पूरे किए जाएंगे। मरीज का इलाज कर रहा चिकित्सक ही उसका आवेदन व अन्य सभी दस्तावेज पूरा करेगा। यही नहीं, क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में आने वाले मरीजों के लिए अलग से काउंटर लगा दिया गया है। यहां एक कर्मचारी ओपीडी समय में आने वाले मरीजों से उनके प्रार्थना पत्र लेकर टोकन नंबर दे रहा है। उस दिन आकर मरीजों को आवेदन भरने का समय दिया जा रहा है। फिलहाल यहां रोजाना औसतन 30 मरीज आ रहे हैं। संस्थान में करीब 2500 से अधिक मरीज पंजीकृत हैं। ये इलाज व थैरेपी के लिए यहां आते रहते हैं। यहीं इन्हें योजना की जानकारी भी मिल रही है।
संस्थान में कैंसर मरीजों के पेंशन संबंधी आवेदन जमा किए जा रहे हैं। उनके दस्तावेज पूरे करने का काम शुरू हो गया है। इस संबंध में कुलपति को फाइल भेजी गई थी। वहां से मंगलवार दोपहर बाद मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में मरीजों की सुविधा के लिए काउंटर भी लगाया गया है। इस व्यवस्था की कमियां तलाश कर इसे और दुरुस्त किया जाएगा। मरीजों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. कुंदन मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमएस।