{"_id":"7a127c50a7f4372471fa4aee59fb13aa","slug":"pgi-ot-complex-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : पीजीआई में बनेगा ओटी कॉम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : पीजीआई में बनेगा ओटी कॉम्प्लेक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रामा सेंटर के बाद अब शहर को एक और बड़ी सौगात जल्द मिलने वाली है।
पीजीआई में ओटी कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए मंजूरी भी दे दी है। ओटी कॉम्प्लेक्स में 16 मॉड्यूलर ओटी बनाए जाएंगे। ये घोषणा सर्किट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसे मरीजों के लिहाज से बेहतरीन बताया है।
विज ने हेल्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. ओपी कालरा से इस प्रोजेक्ट की जानकारी देने के लिए कहा। इस पर डॉ. कालरा ने बताया कि 16 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनाए जाएंगे।
इस कॉम्प्लेक्स में तीन आईसीयू बेड भी नए होंगे। पीजीआई र्में आईसीयू बेड की कमी रही है। आईसीयू में पर्याप्त वेंटिलेटर सहित अन्य सुविधाएं होगी।
कुलपति ने बताया कि पीजीआई में एक डिजास्टर वार्ड भी बनाया जाएगा। फिलहाल सी ब्लॉक को डिजास्टर वार्ड के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। नया वार्ड बनने से संक्रमित रोगों से पीड़ित रोगियों को रखा जाएगा। इसके अलावा ट्रामा सेंटर बनने से कई ब्लॉक खाली हो जाएंगे। इससे अलग से आईसोलेशन वार्ड भी बनाने की योजना है।