फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pgi, medicine, medical, waiting, file, praposal, rohtak, haryana, health department

मरीज दवा को तरसे, दवाइयां जांच में अटकी

Fri, 14 Oct 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 14 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
pgi, medicine, medical, waiting, file, praposal, rohtak, haryana, health department
पीजीअाइ राेहतक - फोटो : अमर उजाला
पीजीआईएमएस के आपातकालीन विभाग में दवा की खरीद में घोटाले की भनक के बाद भी अधिकारी सोए हुए हैं। विभाग को स्टोर से दवा नहीं मिल पा रही है, मजबूरन विभाग के अधिकारी रोजाना की दवाएं रेट कांट्रेक्ट से खरीद रहे हैं। जबकि आरोप है कि जो दवाएं रेट कांट्रेक्ट से ली जा रही हैं उनकी कीमत बाजार में कम है। इस मामले में हुई पहली जांच में जब तथ्य सही पाए गए तो अगली जांच स्टेट विजिलेंस को सौंपने की बात कही गई। आलम यह है कि विभाग में बृहस्पतिवार को एक बार फिर एंटीबायोटिक दवा का स्टाक बिल्कुल समाप्त हो गया।
विज्ञापन


इंजेक्शन, सिरिंज और दवा नहीं होने से परेशान आपातकालीन विभाग के पास न तो अतिरिक्त बजट है और न ही यहां आने वाले मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। यहां एक दिन में महज 50 हजार रुपये तक की दवा खरीदी जा सकती है, जबकि 1400 से 1600 मरीज 24 घंटे में उपचार कराने पहुंचते हैं। सूत्रों का कहना है कि यहां समस्या यह है कि वर्ष 2014 में हुए रेट कांट्रेक्ट के हिसाब से दवाएं विभाग में अधिक महंगी कीमत में आती हैं। जबकि यदि सही हिसाब से दवा आएं तो इतने बजट में ही काफी दवाएं आ सकती हैं। सबसे बड़ी हैरानी यह है कि रेट कांट्रेक्ट का हर वर्ष नवीनीकरण होता है, जबकि संस्थान में ऐसा नहीं है। ऐसे में आपात विभाग की मजबूरी है कि उसे पुराने रेट कांट्रेक्ट पर ही दवा की खरीददारी करनी पड़ रही है। हालांकि अगले माह यह कांट्रेक्ट खत्म होने वाला है।सूत्रों की मानें तो इस मामले में डीएमएस, एमएस और निदेशक कार्यालय तक पर गाज गिर सकती है। क्योंकि बाजार में सस्ती दवा उपलब्ध होने के बावजूद रेट कांट्रेक्ट में महंगी दवाओं को खरीदा गया है।
विज्ञापन


यूं जानें रेट कांट्रेक्ट को

आपात विभाग को अचानक जरूरत पड़ने पर जब दवा स्टोर में नहीं मिलती है तो वह दवा बाहर से खरीदी जाती है। इसके लिए निदेशक कार्यालय की ओर से कुछ दवा कंपनियों के साथ रेट कांट्रेक्ट होता है। पूरे वर्ष इसी दर पर दवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय रेट पर ही मंगाते हैं दवा

आपातकालीन विभाग में जो दवा समाप्त होती है, हम मंगा देते हैं। विभाग तय रेट कांट्रेक्ट के आधार पर ही दवा मंगाता है। बाकी जांच के संबंध में संबंधित अधिकारी ही बता सकते हैं।
- डॉ. संदीप, डीएमएस, आपातकालीन विभाग, पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed