फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pgi, medical, dengue, fiver, rohtak, hartyana, patient

बुखार के मरीजों के लिए पीजीआई में इंतजाम नाकाफी, 40 बैड, पहुंच रहे 500 मरीज

Wed, 14 Sep 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 14 Sep 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
pgi, medical, dengue, fiver, rohtak, hartyana, patient
पीजीआई में लगी मरीजों कतार। - फोटो : amar ujala
पीजीआई में इन दिनों आने वाले बुखार के मरीजों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां ब्लॉक सी में बुखार के मरीजों की संख्या को देखते हुए बैड 25 से 40 कर दिए गए हैं। लेकिन लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए ये इंतजाम भी कम हैं। इन दिनों हर रोज 500 मरीज यहां पहुंच रहे हैं। हालात ये हैं कि एक बेड पर दो से तीन मरीजों को रखा जा रहा है।
विज्ञापन


आपातकालीन विभाग का मेडिसन विभाग और ब्लॉक सी इन दिनों बुखार के मरीजों से भरा हुआ है। सामान्य मरीजों को डॉक्टर दवा लिखकर घर भेज रहे हैं। जिनकी स्थिति गंभीर है उन्हें भर्ती किया जा रहा है। वहीं लगातार आ रहे मरीजों की संख्या डॉक्टरों के साथ-साथ मरीजों की समस्या बनती जा रही है। बैड की संख्या कम होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही पीजीआईएमएस प्रशासन अतिरिक्त बैड और लगवाने जा रहा है।
विज्ञापन

 
एक बैड पर दो से तीन मरीज

आपातकालीन विभाग में बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते एक बैड पर दो से तीन मरीजों को लेटना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों को हो रही है। वहीं मरीजों के साथ अस्पताल में आए सहायक भी रोजाना परेशानी झेलने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले डीएमएस

हमने मरीजों की संख्या को देखते हुए बैड की संख्या बढ़ा दी है। लेकिन मरीज अधिक हैं, इसलिए समस्या हो रही है। इसके अलावा प्रत्येक मरीज के उपचार में कोई कमी नहीं है। स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है। अधिकांश को वायरल की समस्या है। केवल गंभीर रोगियों को ही भर्ती किया जाता है।
- डॉ. संदीप, डीएमएस, आपातकालीन विभाग, पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed