{"_id":"9486aa68040ca3bbd9eef14f568d7f6a","slug":"pgi-husband-wife-fought-driving-an-hour-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में पति-पत्नी भिड़े, एक घंटे चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में पति-पत्नी भिड़े, एक घंटे चला हंगामा
रोहतक/ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला रोहतक पीजीआई के कैंसर विभाग में शनिवार को महिला की पिटाई पर जमकर हंगामा हुआ।
लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों में जमकर मारपीट हुई। कुछ देर बाद पता चला कि मारपीट करने वाले दंपति हैं।
कुछ समय पहले अनबन के बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा रखा है।
करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे को पीजीआई के सुरक्षाकर्मियाें ने जैसे-तैसे शांत किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पीजीआई के कैंसर विभाग में बेरर पद पर तैनात सुरेंद्र धनखड़ ने पीजीआई परिसर में अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
काफी देर तक दोनों के बीच हंगामा होता रहा और दोनों में लात-घूसे चले। लोगों ने बीचबचाव कराने का प्रयास किया, परंतु वे नहीं माने।
पीजीआई के सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव करवाया। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में उसे गिरफ्तार किया।
महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा रखा है, जिसके चलते वे अलग-अलग रहते हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।