फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI engaged in CT scan machine, every day would be 200 Tests

पीजीआई में लगी सीटी स्कैन मशीन, हर दिन होंगे 200 टेस्ट   

Fri, 01 Apr 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Fri, 01 Apr 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
PGI engaged in CT scan machine, every day would be 200 Tests
सीटी स्केन - फोटो : file photo
पीजीआई रोहतक की ओपीडी में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत सीटी स्कैन मशीन का ट्रायल शुरू हो गया। उद्घाटन बृहस्पतिवार को हेल्थ यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. ओ.पी. कालरा ने हवन के साथ किया। मशीन को हेल्थ मैप निदान प्राइवेट लि. ने स्थापित किया है।
विज्ञापन


इस मौके पर वीसी डॉ. ओ.पी. कालरा ने कहा कि पीजीआई की ओपीडी में लगाई गई सीटी स्कैन मशीन से मरीजों को फायदा होगा। यह अब तक की सबसे अत्याधुनिक मशीन है और यह मरीजों की जांच उच्च गुणवत्ता के साथ करेगी। इससे 500 स्कैन प्रति सेकेंड हो सकेंगे। इसके साथ ही इस मशीन से कार्डियक सीटी स्कैन भी हो सकेगा और पूरे शरीर की एंजियोग्राफी भी संभव होगी। एक सप्ताह तक ट्रायल के बाद इसे शुरू किया जाएगा। उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज करेंगे। 
विज्ञापन


एक माह में एमआरआई जांच भी
पीजीआई में तीन-चार सप्ताह बाद एमआरआई जांच भी शुरू कर दी जाएगी। यहां सरकारी के सहित निजी अस्पताल के मरीजों की भी जांच हो सकेगी। जिन श्रेणियों के पहले नि:शुल्क सीटी स्कैन होते थे, वे आगे भी नि:शुल्क ही होंगे। यह मशीन 24 घंटे कार्य करेगी। प्रतिदिन करीब 200 सीटी स्कैन यहां हो सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
हवन में डॉ. वी.के. जैन, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. सरला हुड्डा, डॉ. रोहताश यादव ने आहुति डाली। इस अवसर पर हेल्थ मैप निदान प्राईवेट लि. के सीईओ नीरज अरोड़ा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनय कुमार, राजीव चोपड़ा, पीएस एस.सी. नारंग और बादाम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed