फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI cautious about Omicron's XE variant

पीजीआई ओमिक्रॉन के एक्सई वैरिएंट को लेकर सतर्क

Tue, 19 Apr 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
PGI cautious about Omicron's XE variant
रोहतक। गुरुग्राम में ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट एक्स ई के केस मिलने के बाद पीजीआईएमएस भी अलर्ट हो गया है। नए वैरिएंट के व्यवहार को लेकर विशेषज्ञ अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ टीकाकरण ही इसके बचाव का सशक्त माध्यम है। यदि किसी ने टीकाकरण की दोनों डोज नहीं ली है तो वह समय रहते लगवा लें।
विज्ञापन

पीजीआई में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं कोवैक्सीन वैक्सीन रिसर्च टीम के सदस्य डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि नया वैरिएंट ओमिक्रॉन से दस फीसदी अधिक तेजी से फैलता है। मुंबई में इसका केस सामने आने के बाद गुरुग्राम में भी इसका केस मिल गया है। एक्सई वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो स्ट्रेन्स बीए.1 और बीए.2 को मिलाकर बना है। हालांकि इसका पहला मामला इसी साल 19 जनवरी को यूके में मिला था। डॉ. वर्मा ने बताया कि इससे घबराने की नहीं बचने की जरूरत है। यह माइल्ड है, इससे बचने के लिए जरूरी है कि मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और पूरा टीकाकरण करवाएं। पात्र लोग अपनी प्रीकॉशन डोज भी लगवा लें। इससे पहले जनता कोरोना का एल्फा, बीटा, डेल्टा, ओमिक्रॉन वैरिएंट झेल चुकी है। अब एक्सई वैरिएंट फैल रहा है। इसके लक्षणों में खांसी, जुकाम, बुखार ही हैं।
विज्ञापन

एमडीयू में होगी नए वैरिएंट की जांच
एमडीयू की सेंट्रल लैब आर्य भट में कोरोना के नए वैरिएंट की जांच संभव है। यहां मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। हालांकि अभी जिले में नए वैरिएंट के मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले दिनों भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए यहां सैंपल भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद में मास्क अनिवार्य
गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। गुरुग्राम से रोहतक लोगों का आवागमन अधिक है। इसलिए रोहतक में भी लोगों को मास्क पहनना चाहिए।
वैरिएंट के लक्षण
- इसके हल्के और गंभीर लक्षण हो सकते हैं
- वायरस की गंभीरता टीकाकरण पर भी निर्भर है। जिनको टीका लग चुका है उनमें हल्के लक्षण हो सकते हैं। बिना टीकाकरण वालों में लक्षण गंभीर हो सकते हैं।
- एक्सई वैरिएंट के लक्षणों में बुखार, गले में खराश, खांसी और सर्दी, त्वचा में जलन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिस्ट्रेस की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed