फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pgi c ward become mini hospital, people suffers dengue in rohtak,

पीजीआई का सी-ब्लाक बना मिनी डेंगू अस्पताल

Sat, 03 Oct 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 03 Oct 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पीजीआई में प्रतिदिन 400 से 500 बुखार के मरीज जांच के लिए आ रहे हैं। ऐसे में पीजीआई का ब्लॉक सी मिनी डेंगू अस्पताल बन गया है। औसतन अस्पताल की क्षमता 100 बेड होती है और पीजीआई के महज एक ब्लॉक में 70 बेड डेंगू मरीजों के लिए लगे हैं।
विज्ञापन


डेंगू ने पीजीआई, खासकर आपातकालीन विभाग और माइक्रो बायोलॉजी विभाग की नाक में दम कर रखा है। अधिकारी मरीजों के लिए जितनी सुविधा बढ़ाते जा रहे हैं, उतनी ही तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। कभी वार्ड में 20 बेड हुआ करते थे जिनकी संख्या बढ़कर अब 70 पहुंच चुकी है। बेड कम पड़े तो संस्थान ने हॉस्टल से भी बेड, फोल्डिंग तक मंगवा लिए हैं। अब तो कबाड़ बन चुके बेडों को भी रिपेयर करवाकर वार्ड में रखवाया जा रहा है। ग्लूकोज की बोतल के लिए अतिरिक्त स्टैंड का प्रबंध किया जा रहा है। वार्ड में वरिष्ठ डॉक्टरों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में अवकाश के दिन भी लगी ओपीडी
सामान्य अस्पताल में 2 अक्तूबर को सरकारी अवकाश के दिन भी मेडिसन और बाल रोग विभाग की ओपीडी लगाई गई। सामान्य दिनों में यहां भी बुखार के प्रतिदिन करीब 100 मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को 85 मरीज जांच के लिए आए। सभी के रक्त सैंपल की जांच की गई और चार का दाखिल किया गया है। ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच मेडिसन में डॉ. कुणाल और बाल रोग विभाग में डॉ. जेपी चौहान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू जांच अब सामान्य अस्पताल में भी
शनिवार से डेंगू पीड़ितों का एलाइजा टेस्ट सामान्य अस्पताल में भी होगा। इसके लिए मशीन लगा दी गई है। अब सामान्य अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच यही होगी, उन्हें जांच के लिए पीजीआई या किसी निजी प्रयोगशाला में जाने की जरूरत नहीं होगी।




बॉक्स.....
डेंगू के साथ अब स्वाइन फ्लू की आहट
हिसार में लिए गए पांच सैंपल
पीजीआई के डॉक्टरों ने जताई आशंका : मौसम के बदलाव के साथ मुसीबत बढ़ा सकता है स्वाइन फ्लू

रोहतक। सूबे में डेंगू का कहर थम नहीं पाया है कि स्वाइन फ्लू की आहट सुनाई दी है। हिसार जिले में स्वाइन फ्लू संदिग्ध पांच सैंपल लिए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यदि डेंगू समाप्त होने से पहले यह समस्या भी खड़ी हो गई तो दो-दो बीमारियों से निपटना स्वास्थ्य विभाग के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि उन्होंने माना कि मौसम में ठंडक घुलने के साथ स्वाइन फ्लू की आशंका बढ़ जाती है।

शुक्रवार तक हिसार में स्वाइन फ्लू के पांच संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग और पीजीआई में हड़कंप मच गया है। हालांकि, इनकी रिपोर्ट तो निगेटिव आई है, लेकिन मौसम को देखते डॉक्टर स्वाइन फ्लू की दस्तक की आशंका जता रहे हैं। पिछले वर्ष स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों का उपचार कर रहे पीजीआई के डॉक्टर और स्टॉफ भी इसकी चपेट में आ गए थे। इसके साथ ही पीजीआई के लिए सबसे बड़ी मुसीबत है कि पूरे राज्य और पड़ोसी प्रदेशों के मरीज भी उपचार के लिए संस्थान में आते हैं। ऐसे में मरीजों की अधिकता से अव्यवस्था फैल जाती है। हालांकि, अधिकारी दावा कर रहे हैं कि संस्थान किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं, लेकिन वास्तविकता इससे कोसों दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed