{"_id":"6179acfdf2b17b1e84271a77","slug":"pg-merit-list-will-spoil-the-gaiety-of-festivals-rohtak-news-rtk6283058122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी की मेरिट लिस्ट बिगाड़ेगी त्योहारों का उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी की मेरिट लिस्ट बिगाड़ेगी त्योहारों का उल्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आने वाली मेरिट लिस्ट त्योहारों का उल्लास खराब कर देगी। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार पीजी की मेरिट लिस्ट दो नवंबर को आएगी। जबकि, चार नवंबर को दिवाली है। जिले के कई कॉलेजों ने निदेशालय से आग्रह किया है कि मेरिट लिस्ट फेस्टिवल सीजन के बाद जारी की जाए ताकि शिक्षक अच्छे ढंग से त्योहार मनाएं और बाद में दाखिले कर सकें। कई कॉलेजों ने निदेशालय को इस संबंध में ई-मेल किए हैं। इनमें मांग की गई है कि मेरिट लिस्ट की तिथि आगे बढ़ा दी जाए ताकि शिक्षकों और विद्यार्थियों को समस्या न आए। सभी कॉलेजों में एक नवंबर से सात नवंबर तक छुट्टियां हैं, इसी दौरान सारे त्योहार हैं। कॉलेजों की दलील है कि निदेशालय आठ नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी करे। निदेशालय की ओर से अभी तक न तो कॉलेजों को कोई जवाब आया है और न ही निदेशालय ने अभी तक कोई नया शेड्यूल जारी किया है। हालांकि, दो नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। ऐसे में अगर निदेशालय ने शेड्यूल न बदला तो तो वे आठ से 10 नवंबर के बीच दाखिले करेंगे। पीजी में दाखिले के लिए वेरिफिकेशन का काम 29 नवंबर तक चलेगा।
एमडीयू ने जारी किया नतीजा
एमडीयू ने जुलाई 2021 में आयोजित बी वोकेशनल-कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड होटल मैनेजमेंट और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दूसरे और चौथे सेमेस्टर, मार्केटिंग मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी व रिटेल मैनेजमेंट के चौथे सेमेस्टर, स्पोर्ट्स न्यूट्रीशियन एंड फिजियो के दूसरे, चौथे व पांचवें सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि नतीजा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।