फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PG admission process will start in colleges from today

आज से कॉलेजों में शुरू होगी पीजी की प्रवेश प्रक्रिया

Mon, 08 Nov 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
PG admission process will start in colleges from today
कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। त्योहारों की छुट्टियों के बाद कॉलेज सोमवार को खुलेंगे। विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने के लिए तीन दिन हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 10 नवंबर फीस जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

निदेशालय ने कॉलेजों के तमाम आग्रह के बावजूद दिवाली से एक दिन पहले पीजी की मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी। इसके बाद दाखिलों को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। कुछ कॉलेजों ने स्टाफ बुला लिया तो कुछ ने सात के बाद ही कॉलेज खोलने का फैसला किया। वैश्य कॉलेज और गौड़ ब्राह्मण कॉलेज ने शनिवार को दाखिले किए थे। गौड़ ब्राह्मण में दस विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया था। गौड़ ब्राह्मण कॉलेज ने रविवार को भी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को बुलाया, लेकिन कोई भी विद्यार्थी नहीं आया। इस तरह छुट्टियों के दौरान बहुत ही कम दाखिले हुए हैं। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा कर दी है, उनके बारे में कॉलेजों को जानकारी नहीं है। उनके कागजात और फॉर्म का वेरिफिकेशन भी आठ से 10 नवंबर के बीच होगा। सोमवार से सभी कॉलेजों में पीजी में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। मेरिट लिस्ट भी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक 12 नवंबर से पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में पढ़ाई शुरू की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed