फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Person died in Rohtak, Bike collided with a truck parked on the road, accident happened near Kultana turn

रोहतक में व्यक्ति की मौत: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, कुल्ताना मोड़ के पास हुई दुर्घटना

Sun, 06 Oct 2024 02:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 06 Oct 2024 02:01 PM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया कि अगर चालक ट्रक काे सड़क किनारे खड़ा कर लेता तो शायद आज उसके चाचा जिंदा होते।

विज्ञापन
Person died in Rohtak, Bike collided with a truck parked on the road, accident happened near Kultana turn
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के सांपला थाना क्षेत्र के कुलताना रोड पर सड़क पर खडे़ एक ट्रक से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पीड़ित युवक ने चाचा की मौत का जिम्मेदार ट्रक चालक को मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


झज्जर के डीघल मुंडान निवासी सूर्या की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका चाचा जयबीर(48) बहादुरगढ़ में किसी काम के लिए गया था। पांच अक्तूबर की रात को वह वहां से घर के लिए लौट रहे थे। जब वह कुल्ताना मोड़ पर पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। जिसे चालक ने लापरवाही से सड़क पर ही खड़ा कर रखा था। जिससे उसके चाचा जयबीर की बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनको अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया कि अगर चालक ट्रक काे सड़क किनारे खड़ा कर लेता तो शायद आज उसके चाचा जिंदा होते। मगर उसने ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा कर रखा था और इसलिए उसके चाचा की हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed