{"_id":"61956bea0a87cc57ad4c23dd","slug":"permission-to-lay-gas-line-is-not-getting-from-municipal-corporation-rohtak-news-rtk6301510150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम से नहीं मिल रही गैस लाइन बिछाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम से नहीं मिल रही गैस लाइन बिछाने की अनुमति
विज्ञापन
शहर की 25 कॉलोनियों में नेचुरल गैस की पाइप लाइन बिछाने के लिए बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड) ने फिर नगर निगम से अनुमति मांगी है। काम जल्दी शुरू करने के लिए बीपीसीएल ने इस बार सिर्फ रामगोपाल कॉलोनी, देव कॉलोनी व श्रीनगर कॉलोनी में लाइन बिछाने की अनुमति मांगी है।
बीपीसीएल के प्रबंधक भानुप्रताप ने बताया कि सेक्टरों में नेचुरल गैस की पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब सिटी में गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार करने के लिए लाइन बिछानी है। 25 कॉलोनियों में 182.454 किमी. पाइप लाइन बिछाने की अनुमति के लिए 11 नवंबर 2019 में आवेदन किया गया था। कई बार निगम के अफसरों से संपर्क साधा मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसका परिणाम है कि अभी तक शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू नहीं हो सका हैं। अब तय किया गया है कि तीन अथवा चार कॉलोनियों के लिए अनुमति मांगकर काम शुरू किया जाएगा क्योंकि पहले से ही काफी देरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यदि निगम से अनुमति मिल जाती है, तो एक से डेढ़ माह में काम पूरा हो जाएगा। बीपीसीएल के प्रबंधक ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए पूरी सड़क नहीं खोदी जाएगी बल्कि 100-100 मीटर की दूरी पर गड्ढे खोदकर मशीनों से लाइन डाली जाएगी। इससे जहां लागत कम पड़ती है वहीं लाइन भी जल्द बिछ जाती है।
किस कॉलोनी में कितनी बिछेगी लाइन
संजय कॉलोनी व देव कॉलोनी में 13.701 किमी., श्रीनगर कॉलोनी में 6.699 किमी., ओल्ड पावर हाउस कॉलोनी में 2.401 किमी., जगदीश कॉलोनी में 9.703 किमी., गीता कॉलोनी में 1.143 किमी., डीएलएफ कॉलोनी में 15.897 किमी., अर्जुन नगर में 5.809 किमी., चिन्योट कॉलोनी में 11.193 किमी., रूप विहार, दरिया नगर व आदर्श नगर में 8.857 किमी., रिवेन्यू कॉलोेनी में 3.698 किमी., तिलक नगर एक्सटेंशन में 10.305 किमी., मॉडल टाउन में 15.798 किमी. सुभाष नगर में 8.953 किमी., मानसरोवर कॉलोनी व झंग कॉलोनी में 9.965 किमी., आर्य नगर, रेलवे कॉलोनी, रोहतक स्टेशन, डेयरी मोहल्ला व तिलक नगर में 33.031 किमी., शास्त्री नगर में 5.802 किमी., भरत कॉलोनी में 9.62 किमी. गांधी कैंप में 9.977 किमी. लाइन बिछाई जानी है।