फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Permission sought to park customers' vehicles in front of shops

दुकानों के आगे ग्राहकों के वाहन खड़े करने की अनुमति मांगी

Tue, 17 May 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Permission sought to park customers' vehicles in front of shops
किला रोड बाजार में आने वाले ग्राहकों के दोपहिया वाहनों को दुकानों के आगे लगाने की अनुमति और एलिवेटेड पुल के नीचे पार्किंग बनाने की मांग को लेकर किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के तीनों संरक्षकों ने की है। इसे लेकर उन्होंने हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर से मुलाकात की।
विज्ञापन

कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष राजेश उर्फ टीनू लुंबा के साथ संरक्षक नरेंद्रर कथूरिया, सुनील बाउट्रा, बिशंभर आहुजा ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि नगर निगम के तोड़फोड़ अभियान के बाद से बाजार की हालत खस्ता है। अब बारिश का मौसम आने वाला है, जिसमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि किला रोड बाजार में आने वाले ग्राहकों के दोपहिया वाहन दुकान के आगे लगाने की अनुमति दी जाए। बाजार के बाहर एलिवेटेड पुल के नीचे पार्किंग बनवाई जाए। दुकान के अंदर आने के लिए सीढ़ी बनवाने की अनुमित मिले, ताकि दुकानदारों को राहत मिल सके। बारिश के दिनों में बाजार में जलभराव हो जाता है, इसलिए बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए। बाजार के बीचोंबीच लगे खंभों को हटाकर सुंदरीकरण करवाया जाए। बाजार के बाहर बने शौचालय का सुंदरीकरण कराया जाए। बोर्ड के जिलाध्यक्ष टीनू लुंबा ने बताया कि भाजपा उपाध्यक्ष ने मांग पत्र लेने के बाद आश्वासन दिया कि जितनी भी उचित मांगें होंगी, उनको पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed