फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Permission received from 11 am to 4 pm to open shops or place markets in order.

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दुकानें खोलने या क्रमानुसार बाजार लगाने की मिले अनुमति

Mon, 20 Apr 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Permission received from 11 am to 4 pm to open shops or place markets in order.
लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से ऑनलाइन गैर आवश्यक वस्तुओं की ब्रिकी के फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है। फैसला वापस होने के बाद व्यापारी नेताओं में श्रेय लेने की होड़ मची है। हर नेता अपने विरोध के दबाव के कारण सरकार को निर्णय बदलने पर मजबूर होने की बात कह रहा है। व्यापारी नेता अनिल भाटिया ने जहां सेक्टर-2 में थाली बजाकर सरकार के फैसले का स्वागत किया। वहीं, रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन ने सरकार से क्रमानुसार बाजार खोलने की मांग की है। इसके लिए अलग-अलग दिन अलग-अलग बाजार को सुबह 11 से 4 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए। वहीं व्यापारियों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए थाली बजाई।
विज्ञापन

ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बख्शी का कहना है कि लॉकडाउन के आदेशों की पालना करते हुए पदाधिकारियों की एक मीटिंग रविवार को हुई, जिसमें सरकार द्वारा गैर आवश्यक वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री पर फिर से रोक लगाने का स्वागत किया है। जिस प्रकार सरकार ने सब्जी मंडी, किराना और फल फ्रूट की दुकानों खोल दी हैं और टायर पंक्चर, प्लंबर, सरकारी कार्यालयों के बाद तहसील तक को खोलने का मन बना लिया है तो सरकार व्यापारियों की तरफ भी ध्यान दे। बख्शी ने कहा कि अगर सरकार व्यवस्थाओं को बाधित होता देख व्यापारियों के इस सुझाव में असमर्थता जताती है तो उन्होंने दूसरे विकल्प के रूप में सप्ताह के सातों दिनों में 8 से 10 मुख्य व्यापारों को छूट देने को कहा है।
विज्ञापन

सप्ताह में दिन वाइज दुकानों खोलने की बनाई योजना
सोमवार-वीरवार
कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स,
मंगलवार-शुक्रवार
जूट, बर्तन, क्रोकरी, कॉस्मेटिक्स शॉप
बुधवार-शनिवार
होम एप्लाइंस, इलेक्ट्रॉनिक सामान, स्पेयर पार्ट्स
रविवार
हार्डवेयर, प्लाईवुड, मार्बल, फर्नीचर, हैंडलूम
सभा के उपप्रधान बिट्टू सचदेवा ने कहा के ऐसे में शहर के ऊपर एक दम से जनता का दबाव नहीं पड़ेगा और धीरे-धीरे उन व्यापारियों को राहत मिलेगी जो आज घर बैठे बिठाए लाखों रुपये का भुगतान दुकानों के किराये, बैंक की लिमिट, कमेटियों और होम लोन व्हीकल लोन के साथ-साथ स्टाफ सैलरी को लेकर परेशान हैं। इस अवसर पर सभा के सरपरस्त सुभाष परूथी, अमन सिंह मग्गू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने 7 करोड़ छोटे व्यापारी की सुनी
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने कहा कि मौजूदा समय देश के करीब 7 करोड़ छोटे एवं मध्यम व्यापारियों ने लॉकडाउन पर केंद्र सरकार के जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए अपना कारोबार बंद कर रखा है। पीएम मोदी ने 20 अप्रैल से कुछ सख्त शर्तों के साथ कई तरह के (लगभग डेढ़ दर्जन) उद्योगों को अपना कामकाज शुरू करने की बात कही है, जिसमें ई-कॉमर्स कंपनियां भी शामिल हैं। सरकार ने रविवार को गैर जरूरी वस्तुओं के ऑनलाइन व्यापार पर रोक लगाकर छोटे व्यापारियों की सुनी है।
पहले जान, फिर आजीविका
पीएम मोदी ने कोरोना माहमारी को ध्यान में रखकर ही लॉकडाउन की समय सीमा 3 मई तक बढ़ाई है। क्योंकि पहले जान है, फिर आजीविका आती है। जो सरकार निर्णय लेगी, व्यापारी उसका स्वागत करेंगे। यह समय राजनीति नहीं मिलकर माहमारी से लड़ने का है। गैर आवश्यक वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री बंद पर रोक बरकरार रखकर सरकार ने सही दिशा में कदम उठाया है।

- गुलशन निझावन, महासचिव रोहतक व्यापार मंडल
कोरोना को लेकर रिस्क न ले प्रशासन
कोराना महामारी काफी भयानक है। चीन में बाजार खुलने के बाद फिर से कोरोना पॉजिटिव केस आने लगे हैं। ऐसे में बाजार खोलने को लेकर शासन व प्रशासन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे जान व आजीविका दोनों सुरक्षित रह सकें।
- राजू भुटानी, प्रधान, झज्जर रोड, धनीपुरा ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed