{"_id":"6887e51f33062bf6a6008be5","slug":"permanent-solution-will-be-found-for-waterlogging-and-drinking-water-problem-in-baniyaani-rohtak-news-c-17-roh1020-699243-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बनियानी में जलभराव, पेयजल समस्या का कराया जाएगा स्थायी समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बनियानी में जलभराव, पेयजल समस्या का कराया जाएगा स्थायी समाधान
विज्ञापन
50-सामुदायिक केंद्र में बनियानी में रात्रि ठहराव के समय दिव्यांगजनों को बैटरी संचालित रिक्शा भे
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। प्रशासन सोमवार देर शाम बनियानी में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के लिए पहुंचा। सामुदायिक केंद्र में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने लोगों से मुलाकात की। यहां उनकी सभी उचित मांगों को पूरा कराने के प्रयास करने का विश्वास दिलाया। इसमें खेल सुविधाएं, जल निकासी के स्थायी प्रबंध व पेयजल समस्याएं मुख्य रहीं। गांव के तंग रास्तों को भी चौड़ा कराया जाएगा। यहां पौधरोपण एवं जल संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया।
उपायुक्त ने कहा कि पंचायत प्रशासन को प्रस्ताव उपलब्ध करवाए तो युवाओं को खेल सुविधाओं के लिए खेल मैदान विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से स्कूल व तालाब में जलभराव की स्थिति का स्थायी समाधान करने के लिए स्थायी पंप लगवाया जाएगा।
ग्राम पंचायत की ओर से रखी गई सभी उचित मांगों को पूरा करवाया जाएगा। गांव में सिंचाई सुविधाओं के लिए पुराने खालों की मरम्मत व नए खालों के निर्माण के लिए सर्वे करवाया जाएगा। ओवरफ्लो हो रहे तालाब का मौके पर जाकर निरीक्षण किया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
जलघर का किया निरीक्षण, पेयजल की जांची गुणवत्ता
उपायुक्त ने बनियानी के जलघर का निरीक्षण किया। मौके पर ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को टैंक की सफाई के निर्देश दिए। जलघर की पानी सप्लाई चालू करवा कर पानी की गुणवत्ता जांची।
उन्होंने निर्देश दिए कि गांव की पेयजल पाइपलाइन में लगाए गए अवैध कनेक्शन को हटाया जाए। अवैध कनेक्शन के कारण पानी दूषित हो रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर से जलघर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
दिव्यांग जनों व बुजुर्गों को निशुल्क वितरित किए सहायक उपकरण
उपायुक्त ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी एवं अलिम्को के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में दिव्यांग जनों व बुजुर्गों को निशुल्क सहायक उपकरण भी वितरित किए। इनमें बैटरी संचालित रिक्शा, व्हीलचेयर, कान की मशीन, कमोड चेयर, कमर की बेल्ट, छड़ी आदि शामिल हैं। ग्रामीणों की आंखों की भी जांच की गई। पात्र लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एएसपी शशी शेखर, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगराधीश अंकित कुमार, परिवहन महाप्रबंधक विपिन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।