फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People will soon get relief from monkey menace in Narnaul city

Rohtak News: नारनौल शहर में बंदरों के उत्पात से लोगों को जल्द मिलेगी निजात

Mon, 14 Apr 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 14 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
People will soon get relief from monkey menace in Narnaul city
नारनौल। शहर के कई मोहल्लों में काफी समय से बंदरों का उत्पात जारी है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

कई बार तो बंदर हमला कर लोगों को घायल कर चुके हैं। शहर में लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर परिषद ने अब बंदरों को पकड़ने के लिए करीब पांच लाख रुपये का बजट तैयार कर लिया है। अब जैसे ही टेंडर पास होगा शहर में बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू हो जाएगा। बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए लोग नप अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।
शहर के कुछ मोहल्ले तो ऐसे हैं जिनमें बंदरों की संख्या बहुत ज्यादा है। इन बंदरों के भय से बच्चे व महिलाएं तो घर की छत पर बाहर जाने से भी कतराते हैं। मोहल्लों में ये बंदर घरों की छत पर रखे कपड़ों को फाड़ देते हैं। वहीं फ्रीज में रखे सामान को भी निकाल कर खा जाते हैं। इन बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद की हाउस बैठक में भी पार्षद कई बार प्रस्ताव रख चुके हैं, लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद अब नप ने इस पर संज्ञान लिया है। नागरिक अस्पताल में बंदरों के काटने से घायल करीब पांच-सात लोग भी हर महीने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन



इन मोहल्लों में है बंदरों का ज्यादा उत्पात
वैसे देखा जाए तो बंदर शहर के लगभग सभी मोहल्लों में हैं, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा उत्पात मोहल्ला खड़खड़ी, नलापुर, रावका, फ्रांसखाना, पीरआगा, आजाद चौक, देवस्थान सहित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के आसपास है। मोहल्ला खड़खड़ी व रावका में जहां ये बंदर सड़कों पर ही घूमते रहते हैं। वहीं नागरिक अस्पताल व नगर परिषद में भी ये ऑफिसों के बाहर बैठे रहते हैं। जैसे ही महिलाएं व बच्चे इन्हें देख कर थोड़ा डर कर चिल्लाते हैं तो ये उन पर हमला बोल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में काफी दिनों से बंदरों का उत्पात था। अब इन्हें पकड़ने के लिए करीब पांच लाख रुपये का बजट तैयार कर लिया गया है। अब इनके टेंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही टेंडर छोड़कर शहर के लोगों को बंदरों से निजात दिलाया जाएगा।-विकास शर्मा, जेई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed