फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People troubled by contaminated water supply in Ramgopal Colony

Rohtak News: रामगोपाल कॉलोनी में दूषित पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

Sun, 13 Oct 2024 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
People troubled by contaminated water supply in Ramgopal Colony
12सीटीके26..रामभज। संवाद

विज्ञापन
रोहतक। रामगोपाल कॉलोनी वासी वर्षों से पानी की समस्या से परेशान हैं। यहां बंद गलियों में सप्लाई का पानी तक नहीं पहुंचता है। जहां पहुंच रहा है, वहां अधिकतर घरों में दूषित पानी ही आ रहा है। इससे शहरवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि जेई को शिकायत करने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो रहा है। अधिकारियों को आमजन की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। शनिवार को अमर उजाला की टीम कॉलोनी में पहुंची तो यह स्थिति सामने आई।
कॉलोनीवासी पीने का पानी सोनीपत रोड पुलिया से भरकर लाते हैं। घर के साफ-सफाई व बर्तन धोने के काम हैंडपंप से पानी लाकर पूरा करते हैं। सप्लाई के पानी से दुर्गंध आती है।
विज्ञापन


कई घरों में नहीं पहुंचता पानी
बंद गलियों के घरों में पानी नहीं पहुंचता है। हैंडपंप का पानी भी खारा है। इस पानी का ज्यादा प्रयोग करने से लोग बीमार होने लगते हैं। टैंकर का पानी महंगा है। बार-बार मंगा नहीं सकते। पीने का पानी करीब आधा किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है। बंद गली के 40 के करीब लोग समस्या से परेशान हैं। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह बोले लोग
सरकारें बदली, बनीं, लेकिन पानी की समस्या का कोई हल नहीं निकला। पानी दूषित आता है। इसके अलावा विभाग में शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन, समस्या का समाधान अब तक नहीं हु़आ है।

-राजेश, निवासी

-----
अधिकारियों के पास काम न करने के बहाने बहुत हैं। काम करने के एक भी नहीं। यही सबसे बड़ी समस्या है। पानी की समस्या का समाधान कई बार टैंकर मंगाकर पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है।

-रामभज, निवासी


--------
पानी आता है, लेकिन वह साफ नहीं है। सोनीपत रोड पर पुलिया पर लगे नल से पानी लेकर आना पड़ता है। यह करीब घर 400 मीटर की दूरी पर है। यह रोज का काम हो गया है।
-सुमन

वर्जन
इसकी जानकारी नहीं है। संबंधित जेई बात कर जानकारी लेंगे। समस्या होने पर निश्चित ही समाधान किया जाएगा। समस्या का समाधान करना ही हमारा काम है।
- तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग

12सीटीके26..रामभज। संवाद

12सीटीके26..रामभज। संवाद

12सीटीके26..रामभज। संवाद

12सीटीके26..रामभज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed