फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People of Ekta and Ambedkar Colony troubled due to sewer overflow

Rohtak News: सीवर ओवरफ्लो होने से एकता व आंबेडकर कॉलोनी के लोग परेशान

Mon, 04 Nov 2024 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
People of Ekta and Ambedkar Colony troubled due to sewer overflow
रोहतक। आंबेडकर कॉलोनी की गली नंबर पांच में और एकता कॉलोनी में बनी सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान हो चुके हैं। सीवर का पानी घरों में प्रवेश करने से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई ने बताया कि 15 दिन पहले सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। वहां रहने वाले जयप्रकाश, नावोद, सुरेंद्र, जयभगवान और अजय ने बताया जिस समय सीवर ओवरफ्लो होते है, सारा दूषित पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। आंबेडकर कॉलोनी में दिवाली से दो दिन पहले पानी की पाइप ठीक करने के लिए एक गड्ढा खोदा था, आज तक वह भरा नहीं गया। सीवर ओवरफ्लो होने से वहां पर बदबू भी आती है। मच्छर पनप रहे हैं। पिछले काफी समय से वहां पर कोई सफाई नहीं की गई है। यहां पर पाइप ब्लाॅक हो रखी है। इस कारण से सीवर ओवरफ्लो हो रहे है। इसी वजह से पीने का पानी भी कई बार दूषित आता है।
विज्ञापन


पांच से छह साल से समस्या बनी हुई है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीने का पानी भी गंदा आ रहा है। सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। ना ही इन सीवरों की सफाई करवाई जा रही है। खुद ही दो हजार रुपये लगाकर सीवर की सफाई करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश, एकता कॉलोनी।

हर दिन यहां समस्या बनी रहती है। गंदा पानी जमा हो रखा है, इस वजह से मच्छर पनप रहे हैं। इसी कारण बीमारियां उत्पन्न हो रही है। मेरा लड़का भी बीमार हो गया है। बदबू की वजह से यहां पर रहना मुश्किल हो रहा है।
नवोद, एकता काॅलोनी।


यह मेरा काम नहीं है। किसी और का काम है। इस विषय पर कुछ नहीं बता सकता हूं।
मुकेश, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed