फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   people involved with ministers, asked: how will they eat bread

मंत्रियों से उलझे लोग, पूछा- हम तबाह हो गए, रोटी कैसे खाएंगे

Sat, 27 Feb 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला/रोहतक Updated Sat, 27 Feb 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
people involved with ministers, asked: how will they eat bread

मंत्री जी, हमारे पास परिवार का गुजारा करने के लिए बस एक दुकान थी। उसे भी उपद्रवियों ने जला दिया है। अब परिवार को रोटी तक नहीं मिल रही है। हम पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। सुखपुरा चौक पर दंगा पीड़ित व्यापारियों की पीड़ा सुनने पहुंचे मंत्रियों और विधायकों को जनता ने घेर लिया। 

विज्ञापन

किसी पीड़ित ने हंगामा शुरू कर दिया तो किसी महिला ने हाथ जोड़कर नुकसान की भरपाई के लिए कहा। इस तरह वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा और मंत्रियों ने नुकसान की भरपाई के अलावा भी हर तरह से मदद का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन

उपद्रव में सुखपुरा चौक पर भी काफी दुकानों में तोड़फोड़ करके आग लगा दी गई। इनमें ज्यादातर ऐसे दुकानदार हैं, जिनका पूरा परिवार केवल दुकानों के सहारे ही चलता था। लेकिन उपद्रवियों ने इन परिवारों के मुंह से निवाला भी छीन लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को यहां राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज, नायब सिंह सैनी, विधायक डा. पवन सैनी और सुभाष सुधा पीड़ा सुनने पहुंचे तो व्यापारियों का दर्द आंखों में उतर आया। वहां कई व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया और मंत्रियों को घेर लिया। 


उन्होंने मंत्रियों का विरोध नहीं किया, बल्कि दुकानों के जलने के दर्द में उपद्रवियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग रखी। दुकानदारों की आंखों से आंसू भी छलकने लगे और मंत्रियों से कहा गया कि उनके परिवारों के मुंह से निवाला छीनने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।


 मंत्री नायब सैनी और कर्णदेव कंबोज ने उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया और जल्द भरपाई की बात कही। मंत्री गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो एक महिला ने उनको रोक लिया और हाथ जोड़कर खड़ी हो गई। महिला ने कहा कि हमारी दुकान जलने से हम तबाह हो गए हैं और अब रोटी कैसे खाएंगे। 


मंत्री सैनी ने कहा कि मुआवजे की 25 प्रतिशत राशि एक-दो दिन में मिल जाएगी। जिससे वह अपनी दुकान का काम शुरू कर सकें। बाकी रुपया भी जल्द मिलेगा। 


भाजपा जिलाध्यक्ष ने नुकसान का जायजा लिया


भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया ने पार्टी नेताओं के साथ शहर के विभिन्न बाजारों में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित लोगों को बताया कि जिसका जितना नुकसान हुआ है, उसकी पूरी भरपाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय बंसल, जोगेंद्र सैनी, पंकज छाबड़ा, रामनारायण सैनी, हैप्पी बहल, संजय गौतम, सचिन कत्याल और चुन्नी लाल कत्याल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed