फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People coming and going are being monitored through secret cameras.

Rohtak News: आने-जाने वाले लोगों की गुप्त कैमरों से की जा रही मॉनिटरिंग

Tue, 28 May 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
People coming and going are being monitored through secret cameras.
रेवाड़ी। स्ट्रांग रूम की विभिन्न कैमरों से रखी जा रही नजर। स्रोत: डीपीआरओ
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद ईवीएम को वीवीपैट सहित पूर्ण सुरक्षात्मक तरीके से स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। मंगलवार 4 जून को होने वाली मतगणना के समय ईवीएम को स्ट्राॅन्ग रूम से निकालकर मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

ईवीएम और वीवीपैट की निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं, सीसीटीवी से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। स्ट्राॅन्ग रूम के इनर कॉर्डन में सीआईएफ व सेंट्रल आर्म्ड फोर्स पुलिस, मिडिल कॉर्डन में हरियाणा आर्म्ड तथा आउटर कॉर्डन में जिला पुलिस द्वारा यानी तीन घेरे में फुल प्रूफ सुरक्षा की जा रही है। इसके अलावा डीएसपी रैंक और सिविल डिपार्टमेंट की तरफ से गजेटेड ऑफिसर स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में लगाए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति अंदर प्रवेश करता है तो सिक्योरिटी गार्ड को बाहर लगी एलईडी के माध्यम से सब कुछ दिखता है। यहां आने-जाने वाले की गुप्त कैमरों से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव की मतगणना मंगलवार 4 जून को होगी। गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बावल व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 रेवाड़ी में और रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में होगी।
विज्ञापन


ईवीएम की सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए कोताही : डीसी
सुरक्षा के प्रबंधों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा व एसपी शशांक कुमार सावन की ओर से स्ट्राॅन्ग रूम का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। सिक्योरिटी गार्ड व अन्य पुलिसकर्मियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ईवीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि काउंटिंग सेंटर के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए बेरिकेड्स लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed