{"_id":"c5dac302f36c438be146c33c2172cbc5","slug":"peon-beaten-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी चौकीदार का हंगामाः मैडम से डंडा छीन बच्चों को पीटा, कई लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी चौकीदार का हंगामाः मैडम से डंडा छीन बच्चों को पीटा, कई लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 04 Sep 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत एक चौकीदार ने मास्टर बन स्कूल में बच्चों पर जमकर डंडे बरसाए। ढाई घंटे चले हंगामे में चौकीदार ने छात्राओं को भी नहीं बख्शा। कमरे में बंद करने पर भी शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया और जमकर गाली दी। पिटाई के कारण किसी बच्चे के कान से खून निकला तो किसी के हाथ से। कुल छह बच्चे चौकीदार की बर्बरता का शिकार हुए हैं।
मामला जनता कॉलोनी स्थित राजकीय मिडिल माध्यमिक विद्यालय का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीईओ वीरेंद्र मलिक का कहना है कि बच्चों और चौकीदार का मेडिकल कराया जा रहा है। अब शुक्रवार को मेडिकल रिपोर्ट और एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद ही चौकीदार को सस्पेंड किया जाएगा।
बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे शिक्षिका रामरती छठी कक्षा को पढ़ा रहीं थीं।
बच्चे सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी बीच बच्चों का शोर सुनकर नशे में धुत चौकीदार राजबीर झल्लाता हुआ क्लास में घुस गया। उसने शिक्षिका के हाथ से डंडा छीनकर एक-एक कर बच्चों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। जब शिक्षिका ने उसे रोकना चाहा तो उसे भी धक्का मारकर गिरा दिया। 5वीं, 7वीं और 8वीं कक्षा में से कुछ शिक्षक दौड़कर आए और चौकीदार से बच्चों को बचाने लगे। तब तक वह छह बच्चों को शिकार बना चुका था।
विज्ञापन
उसने किसी बच्चे के हाथ पर डंडा मारा तो किसी के कान पर जोरदार तमाचा जड़ा। इससे बच्चे चोटिल हो गए। स्कूल में हो रहे हंगामे की आवाज सुनकर कॉलोनी के कुछ लोग भी अंदर पहुंचे। शिक्षकों ने कॉलोनीवासियों की मदद से शराबी चौकीदार को पकड़ा और तुरंत उसे कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उसने शिक्षकों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। स्कूल प्रशासन ने शिवाजी कॉलोनी थाना और शिक्षा अधिकारियों को हंगामे की सूचना दी।
रोते-रोते बच्चों ने बताई करतूतें
चौकीदार अक्सर शराब के नशे में ही रहता है। वह तपाक से क्लास में आया और शिक्षिका के हाथ से डंडा लेकर हमें मारना शुरू कर दिया। मेरी कलाई पर बहुत जोर से डंडा लगने की वजह से खून निकलना शुरू हो गया।
- प्रियंका, कक्षा 5वीं।
मैं टीचर से पूछकर पानी पीने के लिए गई थी। चौकीदार आया और मेरे कान पर जोरदार थप्पड़ मारा। थप्पड़ लगने से मेरे कान में से काफी खून निकला और अब जोर का दर्द हो रहा है।
- भूमिका, कक्षा छठी।
मैं प्रश्न सुना रही थी। चौकीदार मेरे पास आया और हाथ पर जोर से डंडा मारा। यह डंडा एक टूटे हुए टेबल का था। मेरा हाथ सूज गया और खून भी निकला।
- रिंकी, कक्षा 5वीं।
चौकीदार ने मेरे गाल पर जोर से तमाचा मारा। जिसके चलते मेरे गाल पर निशान भी हो गया है। ऐसा तेज का थप्पड़ तो आज तक मुझे किसी ने भी नहीं मारा। यह ऐसे ही परेशान करता है।
- भावना, कक्षा 8वीं।
शराबी चौकीदार को जब प्राचार्या ने तीन-चार थप्पड़ मारे तो उसने तेजी से अपना हाथ छुड़ाकर मेरा हाथ मरोड़ दिया। मुझे अब भी दर्द हो रहा है।
- प्रशांत, कक्षा छठी।
मैं पानी पीने गया था। चौकीदार आया और मेरा हाथ मरोड़ा। फिर मुझे दो-तीन थप्पड़ मारे। मैं इतना डर गया कि तुरंत भागकर बाथरूम में गया और दरवाजा बंद कर दिया।
- सोनू, कक्षा छठी।
टर्मिनेट करने की करेंगे कार्रवाई
स्कूल की मिडिल हेड ने शराबी चौकीदार की शिकायत दी। मैं तुरंत अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचा। शिवाजी कॉलोनी थाने से पुलिस बुलाई। चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई रिपोर्ट तैयार की और एफआईआर कराई। फिलहाल नशे में धुत चौकीदार को सस्पेंड करने की तैयारी है। उसे टर्मिनेट करने की विभागीय कार्रवाई भी शुरू करेंगे।
- वीरेंद्र मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी, रोहतक।
मेडिकल जांच के लिए भेजा सिविल अस्पताल
चौकीदार राजबीर ने ड्यूटी टाइम में शराब पीकर जुर्म तो किया ही है। साथ ही मासूम बच्चों को पीटकर बहुत बड़ी गलती की है। जिसकी सजा उसे जरूर मिलेगी। सभी बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर, बच्चों और चौकीदार को मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है।
- कृष्णा रेढु, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी, रोहतक।
सख्त कार्रवाई करें चौकीदार पर
सरकारी स्कूल के चौकीदार के खिलाफ जनता कॉलोनी के लोगों ने काफी शिकायतें दी हैं। वह कई बार रात के समय भी शराब पीकर हुड़दंग करता है। अब तो हद ही हो गई है। चौकीदार के खिलाफ शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
- जयकिशन राजोतिया, पार्षद, वार्ड नंबर-17
कई बार की शिकायत, दो बार पकड़वाया
यह चौकीदार स्थायी है और शराब पीने का आदी है। दिन में भी शराब पीकर रहता है। पिछले साल भी ऐसा ही हंगामा किया था। मैं इसे दो बार पुलिस में पकड़वा चुकी है। शिक्षा विभाग से भी कई बार शिकायत की है। कलस्टर हेड विद्या ढाका भी इसकी कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर गई हैं। हमारे बच्चों को इस चौकीदार से खतरा है। इसने बच्चों के साथ मारपीट की है। हमें यह चौकीदार दोबारा से नहीं चाहिए। यह शिक्षकों और बच्चों से कई बार गाली-गलौच करता है।
- सुनीता शर्मा, मिडिल हेड।