फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Paved roads will be built in Ujhadisipur with Rs 80 lakhs, hall will be constructed in Chirsmi with Rs 48 lakhs

Rohtak News: उद्देशीपुर में 80 लाख से बने पक्के रास्ते, चिरस्मी में 48 लाख से होगा हॉल का निर्माण

Wed, 30 Apr 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 30 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Paved roads will be built in Ujhadisipur with Rs 80 lakhs, hall will be constructed in Chirsmi with Rs 48 lakhs
फोटो 14- सोनीपत के गन्नौर के गांव उद्देशीपुर में बनाए गए पक्के रास्तों का उद्घाटन करते विधायक द
गन्नौर। गांव उद्देशीपुर में करीब 80 लाख रुपये की लागत से बीसी चौपाल से बीपीएल प्लॉट बस्ती, यहां से श्मशान घाट तक पक्के रास्तों को बनाने का काम पूरा किया गया। अब ग्रामीणों को खस्ताहाल मार्गों के कारण परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। वहीं गांव चिरस्मी में करीब 48 लाख रुपये की लागत से पार्क के हॉल का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने मंगलवार को गांव उद्देशीपुर व चिरस्मी में 1.28 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का नारियल फोड़कर व रिबन काटकर उद्घाटन व शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि उद्देशीपुर में रास्ते पक्के बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा आसानी होगी। वहीं चिरस्मी में पार्क के हॉल निर्माण जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में निम्न स्तर की निर्माण सामग्री का प्रयोग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ठेकेदार ने ऐसा किया तो निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर लैब में जांच करवाई जाएगी। खामियां मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह चल रहे निर्माण कार्यों में लगने वाली सामग्री पर ध्यान रखें। कार्यक्रम में चेयरमैन अनिल कुमार, उद्देशीपुर के सरपंच आजाद सिंह, भानाराम, फूलकंवार, प्रदीप पंच, सचिव नवीन बूरा, रजनी, चिरस्मी के सरपंच जसबीर, बिजेंद्र, लहणा, धर्मबीर नंबरदार, सोनू, दिलबाग, धर्मपाल नंबरदार, गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधर में लटका बैडमिंटन हॉल का निर्माण शुरू
गन्नौर में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बनने वाले बैडमिंटन हॉल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। विधायक ने बताया कि यह कार्य कई वर्ष से अधर में लटका था। इस पर अधिकारियों से बातचीत के बाद बैडमिंटल हॉल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। जल्द ही गन्नौर में बस अड्डे का नवीनीकरण करवाकर उसे आधुनिक रूप दिया जाएगा।

फोटो 14- सोनीपत के गन्नौर के गांव उद्देशीपुर में बनाए गए पक्के रास्तों का उद्घाटन करते विधायक द

फोटो 14- सोनीपत के गन्नौर के गांव उद्देशीपुर में बनाए गए पक्के रास्तों का उद्घाटन करते विधायक द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed