{"_id":"6907c35ac96fde92f70f173e","slug":"passengers-staged-a-sit-in-at-the-bus-stand-after-buses-were-not-available-for-an-hour-and-a-half-rohtak-news-c-17-roh1020-755408-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डेढ़ घंटे बस नहीं मिली तो बस स्टैंड में धरने पर बैठे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डेढ़ घंटे बस नहीं मिली तो बस स्टैंड में धरने पर बैठे यात्री
Mon, 03 Nov 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
04...रोहतक बस स्टैंड पर गुरुग्राम मार्ग के लिए बस न होने से अन्य बसों का रोककर विरोध में बैठे य
रोहतक। गुरुग्राम मार्ग के लिए यात्रियों को रविवार को डेढ़ घंटे तक कोई बस नहीं मिली। यात्रियों ने बस स्टैंड पर कर्मचारियों व इंचार्जों से बात की लेकिन कोई बात नहीं बनी। बस नहीं मिलने पर परेशान यात्री करीब 3 बजे गेट नंबर पर दो पर धरने पर बैठ गए।
बस स्टैंड के बूथ नंबर एक से गुरुग्राम मार्ग के लिए रविवार दोपहर डेढ़ बजे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को तीन बजे तक कोई रोडवेज बस नहीं मिली। पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेने पर जवाब मिला कि थोड़ी देर में आएगी।
इसके बाद यात्री स्टेशन सुपरवाइजर कार्यालय में पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं मिला। दो बसों के यात्री परेशान होकर बस स्टैंड के गेट नंबर दो पर धरने पर बैठ गए। जब तक अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तब तक यात्री मार्ग से नहीं हटे।
विज्ञापन
हिसार-सिरसा मार्ग से आने वाली बसें अक्सर जाम व बाईपास से जाने के कारण बूथ पर नहीं पहुंची हैं। उनकी शिकायत संबंधित महाप्रबंधकों को दी गई है। गुरुग्राम मार्ग के यात्रियों के लिए कर्मशाला से बस मंगाकर अतिरिक्त रूप से चलवाई गई। -समुंद्र सिंह, बस स्टैंड इंचार्ज।
गुरुग्राम जाना है। दोपहर डेढ़ बजे बूथ पर आकर खड़े हुए थे लेकिन तीन बजे तक कोई बस नहीं मिली। मजबूरन उनको बसों के आगे बैठना पड़ा। -राजेश, यात्री।
जींद से आया हूं। रोहतक बस स्टैंड पर डेढ़ घंटे से गुरुग्राम की कोई बस नहीं आई है। अधिकारियों और कर्मचारियों से कोई जवाब नहीं मिला। -संदीप सिंधु, यात्री।