फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Passengers appeared helpless and had to travel on the roofs of the bus.

Rohtak News: बेबस नजर आए मुसाफिर, बस की छतों पर करना पड़ा सफर

Tue, 12 Mar 2024 12:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 12 Mar 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
Passengers appeared helpless and had to travel on the roofs of the bus.
रोहतक। गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से सोमवार को रोडवेज की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रोहतक डिपो 75 बसें रैली में जाने के बाद यात्री किलोमीटर स्कीम की शेष 42 बसों के भरोसे ही रहे। ग्रामीण इलाकों में परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही। साथ ही बड़े रूटों पर बसों की कमी बनी रही। हालात ये रहे कि लोगों को अपने गंतव्यों पर पहुंचने के लिए बसों की छत पर बैठ कर सफर करना पड़ा। बस अड्डा परिसर में भी यात्री अपना सामान लेकर बसों के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

बसों की कमी के चलते डिपो से नैनिताल, दिल्ली, कोटा, अजमेर, बालाजी, हरिद्वार, देहरादून, गुरुग्राम, हिसार, सिरसा रामनगर, कोसली, बहुझोल्लरी, पानीपत, साेनीपत, जींद व भिवानी समेत अन्य रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही। सभी रूटों पर तीन से चार बसें ही चलीं। इस कारण यात्रियों को भीड़ व अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। लंबे रूटों से आने वाली बसें भी डिपो में अंदर नहीं गई। इनमें पहले से ही भीड़ होने के कारण अन्य यात्रियों के बैठने की जगह नहीं थी। ऐसे में चालक बाहर से ही बसें ले गए। यात्रियों को निजी बसों व कैब का रुख करना पड़ा। भीड़ के कारण बुजुर्ग और महिला यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। कोई बस में नहीं चढ़ पाया तो कोई सामान के साथ दौड़ नहीं पाया। किलोई, रुड़की, समचाना, मदीना, सांघी, खिड़वाली, गिरावड, मोखरा, मदीना, और महम रूट पर बसें नहीं चलीं।
विज्ञापन

बाक्स
निजी बसें और किमी स्कीम वाली बसें बनी सहारा
सोमवार को रोहतक डिपो से रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने के कारण निजी बसें और किमी स्कीम वाली बसें ही यात्रियों के सफर में सहारा बनी। किमी. स्कीम वाली बसों का रोहतक से चंडीगढ़ रूट सहित अन्य एक-दो रूट पर संचालन किया गया। रोडवेज बसें नहीं चलने के कारण यात्रियों को मजबूरन निजी बसों में सफर करना पड़ा। निजी बसें सिर्फ सोनीपत, पानीपत, गोहाना, जींद, भिवानी, कलानौर, रेवाड़ी, दादरी, झज्जर रूटों पर संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गुरुग्राम डिपो के लिए 75 बसें मांगी गई थी, जिन्हें रविवार को वहां के लिए भेज दिया गया था। अन्य बसें रूटों पर चल रही है। हालांकि किलोमीटर स्कीम व प्राइवेट बसों के कारण यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।
भारत भूषण गोगिया, महाप्रंबधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed