फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pass proposal in the house could not come out of the files even after a month and a half

Rohtak News: डेढ़ माह बाद भी फाइलों से बाहर नहीं आ सके हाउस में पास प्रस्ताव

Tue, 17 Jan 2023 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Pass proposal in the house could not come out of the files even after a month and a half
नगर निगम के नागरिक सुविधा केन्द्र में परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों का फार्म भरवाते लोग। अमर उ? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। शहर की सरकार को चार साल पूरे हो चुके हैं। बावजूद इसके उपलब्धियों के नाम पर तीनों मेयर व पार्षद अब तक खामोश हैं। आलम यह है कि डेढ़ माह पहले 17 नवंबर को हुई हाउस की बैठक में पास ज्यादातर प्रस्ताव फाइलों से बाहर नहीं आ सके हैं। मेयर ने सोमवार को निगम आयुक्त से उनके कार्यालय में मुलाकात की और हाउस की बैठक की तिथि तय करने के लिए कहा। आयुक्त ने जल्द बैठक बुलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

19 दिसंबर 2018 को नगर निगम हाउस का चुनाव परिणाम आया था। पहली बार शहर के मतदाताओं ने वोट डालकर सीधा मेयर का चुनाव किया था, जिसमें भाजपा के मनमोहन गोयल विजयी रहे थे। जबकि 22 वार्ड में से 7 में भाजपा व 13 में निर्दलीय ने जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में वार्ड 11 के पार्षद कदम सिंह व 15 के पार्षद गुलशन ईशपुनियानी को छोड़कर ज्यादातर भाजपा में आ गए थे। 10 जनवरी 2019 को मेयर व 21 पार्षदों ने शपथ ली थी। हालांकि शपथ से पहले ही तत्कालीन निगम आयुक्त ने साल 2019-2020 का बजट मुख्यालय भेज दिया था। उसके बाद से शहर की सरकार ज्यादा कुछ नहीं सकी। उपलब्धियों की जगह उन कामों की सूची लंबी है, जो अब तक नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

...........
ये प्रस्ताव अब तक नहीं आए धरातल पर
- हर वार्ड के अंदर 25-25 लाख के विकास कार्य कराने के लिए एक सप्ताह में टेंडर नहीं लगे।
- बस क्यू शेल्टर को नया रूप नहीं दिया जा सका।
- जाट कॉलेज, महिला कॉलेज व सेक्टर 14 के मोड़ पर फुट ओवरब्रिज का काम शुरू नहीं हो सका।
- प्रॉपर्टी टैक्स के बिल न तो ठीक हुए और न ही सर्वे को रद्द किया जा सका।
- शहर से बाहर नहीं निकल सकीं डेयरियां।
.........
अब ये नई चुनौती और आ गई
- परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार से ज्यादा आय वाले लोगों के राशन कार्ड कटे।
- आय कम कराने के लिए लिए निगम के चक्कर काट रहे लोग
- प्रॉपर्टी आईडी नहीं पा रही ठीक, चक्कर काट रहे लोग
वर्जन-
सोमवार को निगम आयुक्त से मुलाकात की थी। हाउस की बैठक बुलाने पर भी विचार किया गया। आयुक्त ने आश्वासन दिया है। अगर जल्द बैठक की तिथि तय नहीं हुई तो आयुक्त को पत्र लिखूंगा। जहां तक चार साल पूरे होने का सवाल है, उपलब्धियां कई हैं। अधूरे कामों को भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर निगम
शहर के लोगों की समस्याएं हल करने के लिए अब बैठक कम होगी, बल्कि मैं दोबारा से वार्डों में जाऊंगा। निजी कारणों से वार्ड 8 व 11 के बाद अन्य वार्डों का निरीक्षण नहीं कर सका था। पार्षदों से बातचीत कर फिर वार्ड वाइज दौरे किए जाएंगे। हाउस की बैठक भी समय मिलते ही बुलाई जाएगी।

- धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम
जल्द वित्त कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। उसमें शहर के विकास कार्यों को लेकर बजट पर चर्चा की जाएगी। जहां तक चार साल के कार्यकाल का सवाल है, जल्द आम लोगों के सामने परेशानी रखी जाएंगी।
- अनिल कुमार, डिप्टी मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed