{"_id":"c976941d3a069baaa3f2efd7a19152f4","slug":"party-simbol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ा जाएगा पंचायत चुनाव : ओपी धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ा जाएगा पंचायत चुनाव : ओपी धनखड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 09 Sep 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव से हरियाणा नए युग में प्रवेश करेगा।
सभी सरपंच शिक्षित होंगे तो पंचायतों को अपराध मुक्त किया जाएगा।
पंचायत चुनाव जनता का चुनाव है। इसे पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ा जाएगा।
सुशिक्षित और सभ्य समाज के लिए जनता को खुद फैसला करना होगा।
यह कहना है कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का। धनखड़ मंगलवार को एमडीयू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा, अभी तक की पंचायत में 81 प्रतिशत शिक्षित सरपंच थे, लेकिन इस बार शत-प्रतिशत शिक्षित उम्मीदवार होंगे, जो दूसरे प्रदेशों के लिए भी उदाहरण बनेंगे।
हो सकता है कि चुनाव लड़ने वाला पार्टी का कार्यकर्ता हो, लेकिन उसे भी पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा।
सरपंच और पटवारी का कमरा ग्राम सचिवालय में होगा
धनखड़ ने कहा कि ग्राम सचिवालय का पूरा सिस्टम ऑनलाइन होगा। सरपंच से लेकर पटवारी तक का कमरा ग्राम सचिवालय में ही तैयार कराया जाएगा। सफेद मक्खी और जलभराव से बर्बाद हुई फसलों की गिरदावरी कराई जाएगी। भाजपा हमेशा जाट आरक्षण के पक्ष में रही है। कांग्रेस ने जल्दबाजी में जाट आरक्षण की पैरवी की। नियमानुसार पैरवी नहीं होने की वजह से ही आरक्षण नहीं मिल सका। भाजपा नियमानुसार पैरवी कर रही है। उन्होंने जाटों से 28 सितंबर को होने वाले आंदोलन में भी शांति की अपील की है।