{"_id":"69067390759e3fe60507a5cc","slug":"parking-started-at-the-bus-stand-rs-20-for-two-wheelers-and-rs-30-for-cars-rohtak-news-c-17-roh1020-754798-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बस स्टैंड पर पार्किंग शुरू, दोपहिया वाहन का 20 व कार का शुल्क 30 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बस स्टैंड पर पार्किंग शुरू, दोपहिया वाहन का 20 व कार का शुल्क 30 रुपये
विज्ञापन
05...रोहतक बस स्टैंड पर पार्किंग शुरू होने से शुल्क लेता कर्मचारी। संवाद
रोहतक। यात्रियों की सुविधा में बस स्टैंड पर वाहन पार्किंग चालू हो गई है। बस स्टैंड पर दोपहिया वाहन व कार चालकों से पार्किंग ठेकेदार ने एक नवंबर से पार्किंग शुल्क लेना प्रारंभ कर दिया है। दोपहिया वाहन के लिए 20 रुपये व कार के लिए 30 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
बस स्टैंड पर आठ माह से बिना ठेके और बिना किसी सुरक्षा के चल रही पार्किंग अब चालू कर दी गई है। रोडवेज की ओर से मार्च के बाद 6 बार नीलामी होने पर भी ठेकेदारों ने इसकी बोली नहीं लगाई और आरक्षित मूल्य अधिक होने से ठेकेदारों ने पार्किंग को नहीं खरीदा।
रोडवेज ने आरक्षित मूल्य कम करने के लिए मुख्यालय फाइल भेजी। महाप्रबंधक ने अपने स्तर पर 10 प्रतिशत आरक्षित मूल्य की राहत दी। अब अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में नीलामी होने के बाद ठेकेदार ने इसे चालू कर दिया है। इसमें दोपहिया वाहन, ऑटो व कार का सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
ठेकेदार अंकित कुमार ने बताया कि तीन साल के लिए पार्किंग का ठेका हुआ है। आठ माह से पार्किंग ठेका न होने से पांच बाइक चोरी व वाहनों से तेल चोरी के मामले भी सामने आए थे।
वर्जन
यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग को ठेकेदार ने 1 नवंबर से शुरू कर दिया है। बस स्टैंड पर पहुंचने वाहन चालक यात्री सुरक्षित वाहनों को खड़ा कर सकते हैं। 29 अक्तूबर को पार्किंग की नीलामी हो गई है।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज